जस गीत : गाड़ा-गाड़ा दिया माता, गाड़ा-गाड़ा बाती ओ...

ग्राम नैतानार, पंचायत-कोलयारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी और उनके साथ है ग्रामीण साथी शंकर नेताम और सुकू उईके जस गीत सुना रहा है:
गाड़ा-गाड़ा दिया माता, गाड़ा-गाड़ा बाती ओ-
गाड़ा-गाड़ा कलसा मढ़ाई ओ माँ-
गाड़ा-गाड़ा कलसा मढ़ाई ओ माँ-
वनाराता जोता मोरे माता भवानी के-
बारदे दिया हो जगा जोत ओ माँ-
बारदे दिया हो जगा जोत ओ माँ-
बारदे दिया हो जगा जोत ओ माँ...

Posted on: Nov 17, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

"नवा खाई" बस्तर की आदिवासी अनूठी लोक संस्कृति परम्परा, मगर ख़ास...

ग्राम-मरकाबेहड़ा, पंचायत-तालामीमुंजमेठा, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर
(छत्तीसगढ़) से मोहन जो कि सामाजिक कार्यकर्ता लखन मंडावी से बस्तर के आदिवासी लोक संस्कृति में से एक नवा खाई अनूठी संस्कृति जो परम्परा सदियों से चली आ रही है इसमें खास बात यह है कि, नवा धान चावल की प्रसादी बनाई जाती है, गाँव में पहले पूजा की जाती है, उसके बाद घर के अंदर ही प्रसादी ग्रहण की जाती है, यह प्रसादी केवल परिवार के सदस्यों के लिए होती है, किसी अन्य को नहीं दी जाती|इस दिन घर के छोटे, बड़े बुजर्गो से विशेष आशीर्वाद लेते है. यह संस्कृति आज भी देश के आदिवासी क्षेत्रो में है, ख़ासकर बस्तर के आदिवासी क्षेत्र में नवा खाई के पहले नव धान का प्रयोग नहीं होता है...

Posted on: Nov 17, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

रेला गीत : साय रे रे ला दवना पान, नैना गढ़ी-गढ़ी जाय...

ग्राम-केकराखोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है राजेश कुमार रेला गीत सुना रहा है:
साय रे रे ला दवना पान, नैना गढ़ी-गढ़ी जाय-
हाय रे हाय दवना पान, नैना गढ़ी-गढ़ी जाय-
फुल कस चेहरा मुस्कान भरे होठ मा-
हाय रे हाय दवना पान, नैना गढ़ी-गढ़ी जाय-
हमर पारा आबें-जाबों करमा-ददरिया-
ताल में ताल मिल जाए-
तक धि न धिन मांदर बाजे, झुमरे हे मान्दरिहा-
चंदा-चांदिनी लजाएँ-
साय रे रे ला दवना पान, नैना गढ़ी-गढ़ी जाय...

Posted on: Nov 16, 2019. Tags: DHAMTARI CG KEERTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

लोक गीत : तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा...

ग्राम-ताराढाड़, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहा है:
बटकी मा बाशी अउ चुटकी मा नून-
मैं गावत हव ददरिया तै कान दे के सुन-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
आमा टोरे खाहुच कहिके, मोला दगा मा दारे-
आहुच कहिके कुवां पार-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
एक पेड़ आमा छत्तीस पेड़ जाम-
मधुबन के चिरैया बोलथे राम-राम, कुवां पार मा-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
धान ला लुये टूटेला कनकी,
भगवान के मंदिर मा बजा दे बन्सी, कुवां पार मा-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा...

Posted on: Nov 16, 2019. Tags: ANUPPUR MP BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

रासायनिक खाद को छोड़कर गोबर खाद को अधिक उपयोग करें दे रहे है सलाह किसानों को...

ग्राम पंचायत-मातला, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और उनके साथ ग्रामीण (कृषक) मैनुराम वड्डे बता रहा है, गोबर खाद्य के बारे में जानकारी दे रहे है, पिछले 18 सालों खाती का काम कर रहा है उसके दादा ज़माने के लोग भी खेती कार्य के प्रति कार्यरत है, अपने खेती कार्य में अधिकांश गोबर खाद का प्रयोग किये और रासायनिक खादों को कम से कम में उपयोग किये जिसे कई तरह के लक्षणों से बचाए सके धान के साथ-साथ और भी दलहन तिलहन जैसे अनेक प्रकार की फसलों का भी उत्पादन करते है, इस तरह से बता रहे है ज्यादा से गोबर खाद का उपयोग करे न की किसी रासायनिक खादों को बढ़ावा दे जिसमे से कई प्रकार की बीमारीयों ग्रस्त हो लोगों यही दे सलाह दे रहे है.

Posted on: Nov 16, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »