आदिवासी संस्कृति में दारु पीने का नहीं बल्कि देवी देवताओ को चढाने का रिवाज है...(गोंडी)
ग्राम लाम्कंहार, तहसील अंतागढ़, जिला कांकेर,छत्तीसगढ़ से विश्राम गावड़े बता रहे हैं, दारु पीना आदिवासी संस्कृति में नहीं है लेकिन जो महुआ का फूल और छिलका को भिगो करके प्रकृति को अर्पण करते हैं|आदिवासी तो इसका व्यवसाय भी नहीं करते हैं |आदिवासी इसे इकठ्ठा करके रखे रहते थे और शादी,तीज,तिहार,जतरा में उपयोग करते थे और भूखमरी के लिए भी इसका उपयोग करते थे|लोग कहते हैं दारु से आदिवासी का विकास नहीं हो रहा है तो मैं शासन,प्रशासन से कहना चाहता हूँ कि जितने भी सरकारी शराब दूकान, भट्टी हैं उन्हें बंद किया जाए|क्योंकि इस से कई गाँव खाली हो चुके हैं आजकल गाँव में कोई युवा नहीं मिलेंगे अगर कोई हो भी तो उसे नक्सल बताकर गोली मार दिया जाता है |
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: VISHRAM GAWDE GONDI
उडिले दाकट कचारगढ़ मेला दा भाटो...गोंडी मेला गीत
जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से सोनू इवने कचारगढ़ मेला से सम्बंधित एक गोंडी गीत सुना रहे है:
उडिले दाकट कचारगढ़ मेला दा भाटो-
बैया सीधो सामान करची ता बेला-
दर्शन कियाले कचारगढ़ मेला दा भाटो-
कर्रा असल ता छोला दा इंगा कचारगढ़-
उडिले दाकट कचारगढ़ मेला दा भाटो...
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: SONU EVNE GONDI
हमारे यहाँ गोंड आदिवासी आजकल नागदेव की पारंपरिक नवेद पूजा कर रहे (गोंडी भाषा में)
ग्राम-धावडी, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से दशरत इरपाचे के साथ संतोष है जो बता रहे है कि उनके आदिवासी समाज में इन दिनों नवेद पूजा की जा रही है यह पूजा नागदेव के नाम पर किया जा रहा है| इसमें क्षेत्र के बहुत लोग शामिल हुए है और यह पूजा पाट ढोल बाजे और नाच के साथ किया जा रहा है जिसकी आवाज़ पीछे से सुनाई दे रही है और इसमें बकरे की बलि दी जाती है, नागदेव की मूर्ती भी स्थापित है और दूर दूर के गाँव से आए अतिथियों को कार्यक्रम के अंत में खाना खिलाया जाता है | इस तरह की परम्परा हमारे क्षेत्र में बहुत दिनों से चल रही है| ऐसा वे गोंडी भाषा में बता रहे है. दशरथ इरपाचे@8120217335.
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: DASHRATH IRPACHE GONDI
हाली-हाली ते हाली डुंडले हाली...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-धावडी, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से सोनू इवने एक गोंडी भाषा में विवाह गीत सुना रहे है:
हाली-हाली ते हाली डुंडले हाली-
ढाका ता झेला समेले मायो-
बाली ते बाली कोवदा बाली-
कोवदा बाली झलेके मायो-
लाल दिकड़ी पोंड्सी दा सांगो-
ढाका ता झेला समेले मायो...
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: SONU EVNE GONDI
Scholarships for students and youth in Gondi : 25th April 2018 -
छात्रवृत्ति राष्ट्रीय :
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन, टैगलाइन/स्लोगन क्रिएशन कॉम्पिटीशन 2018-
छात्रवृत्ति अंतर्राष्ट्रीय :
एजुकेशन मलेशिया स्कॉलरशिप 2018-
