स्वास्थ्य स्वर : खांसी से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा-
टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, आनार के फल का छिलका मिटटी के बर्तन में रखकर उसे ढक्कन लगाकर किनारे-किनारे आग लगा देवें| जब आनार का छिलका जलकर राख हो जाये, तब उसे बारीक़ पीस कर सुरक्षित रखें, उसके बाद शहद के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पैर में सूजन आने पर लेप बनाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सील पाँव या हांथी पाव या पैर में सूजन आने पर लेप बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, विधारा की जड़ 100 ग्राम लेकर दरदरा पीस लें, नीम का तेल 250 ग्राम, गंधक 50 ग्राम सभी को लेकर मिला लें और लोसन जैसा बना लें| उसके बाद सूजन वाले पैर में लगाकर कपडा बांध लें, आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वाथ्य स्वर : सिकल सेल एनीमिया का निःशुल्क उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से लोमेश वर्मा बता रहे हैं, छत्तीसगढ़ में 5 लाख से ज्यादा मरीज हैं, रायपुर में सिकल सेल स्क्रीन प्रोजेक्ट नाम की एक संस्था है जहां पर सीक्लीन का ईलाज होता है| निःशुल्क टेस्ट होता है, उसके बाद कार्ड बनता है| जांच और दवाइयां निःशुल्क हैं, इस कार्ड से रोगी किसी भी सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क रक्त प्राप्त कर सकता है| संबंधित विषय पर दिये नंबरों पर बात कर जानकारी ले सकते हैं : लोमेश वर्मा@9589911195, एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हार्निया (अंडकोष) के घरेलू उपचार नुस्ख़े...
प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गाँधी हार्निया के घरेलू उपचार के घरेलू नुस्ख़े के बारे में बता रहें है, अमलतास के फली के अंदर का मंजा (गुदा) 50 ग्राम को 100 ग्राम पानी में उबाल लेंवे, जब उसका एक चौथाई बच जाये, तो छानकर सुरक्षित रख लेंवे| उसमें 30 ग्राम घी मिलाकर पिने से हार्निया (अंडकोष) में लाभ होता है.
परहेज – ठंडी से बचें मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. जानकारी के लिए सम्पर्क करे. @9111061399.
Posted on: Dec 01, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीरियड्स मे अधिक रक्तस्त्राव, घरेलू उपचार...
ग्राम-घोंघा, थाना-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी महिलाओं को अधिक दिनों तक मासिक धर्म(पिरीयड) के दौरान अधिक खून जाना, 4 दिनों से ज्यादा दिनों तक खून जाना उसका घरेलू उपचार के नुस्ख़े बता रहे है| फिटकरी को तवा में भुन कर, पिस (पावडर) बनाकर, शक्कर और मिश्री के साथ शर्बत बनाकर एक चम्मच फिटकरी का पावडर मिश्रण कर सेवन करने से तुरंत लाभ मिलता है. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे. भगतराम लांझी@7389964276.
