जुग जुग जिये तोरा ललना यसोदा मईया...बधाई गीत-
मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गीत सुना रही हैं:
जुग जुग जिये तोरा ललना यसोदा मईया-
जैसे बाढ़े चंदा गगन में वैसे बढे तेरा ललना-
जैसे चमके सूरज गगन में वैसे चमके तेरा ललना-
जैसे महके फूल बगियन में वैसे महके तेरा ललना-
जुग जुग जिये तोरा ललना यसोदा मईया-
जब तक रहे गंगा में पानी तब तक जिये तोरे ललना-
यसोदा मईया...
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खुजली व कब्ज का घरेलु उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी खुजली का घरेलू उपचार का बता रहे हैं, सरसों का तेल 50 ग्राम, नीबू का रस 50 ग्राम दोनों को मिलाकर नहाने के पहले पूरे बदन में हल्का मालिश करें, फिर कुनकुने गरम पानी से स्नान करें खुजली में आराम मिल सकता है, यदि आपको कब्ज रहता है तो रात को एक कप गुनगुने पानी में दो चम्मच नीबू का रस और दो चम्मच शक्कर के घोल को सुबह-शाम पीने से कब्ज की समस्या से भी बचा जा सकता है| परहेज-बैंगन, चना, मटर, मसूर दाल, उड़द दाल, मछली, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें व मैदा, शक्कर, नमक का सेवन कम करें : संपर्क नंबर@9111061399
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हे राम हे राम जग में सचो तेरो नाम...भजन
ग्राम-जबलपुर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक भजन सुना रहे हैं:
हे राम हे राम जग में सचो तेरो नाम-
तू ही माता पिता है इस जग के सारे काम-
तू ही बिगाड़े तू ही संवारे तेरे चरणों में चारो धाम-
हे राम हे राम जग में सचो तेरो नाम-
हे राम हे राम जग में सचो तेरो नाम-
तू ही माता पिता है इस जग के सारे काम...
Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGAGAHR SONG VICTIMS REGISTER
इतनी शक्ति हमें देना दाता...गीत-
ग्राम-गोलबहरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मन का विश्वाश कमजोर होना-
हम चले नेक रस्ते पे हमसे भूल कर भी कोई भूल होना-
दूर अज्ञान के हो अँधेरे तू हमें ज्ञान की रौशनी दें-
हर बुराई से बचते रहे हम जितनी भी दे भली जिंदगी दे-
बैर हो न किसी का किसी से भावना मन में बदले की हो न...
Posted on: Jan 21, 2020. Tags: CG RAIGARH SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
सरगुजिया बसतरिहा कहि ले...गीत-
ग्राम खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
सरगुजिया बसतरिहा कहिले-
कहि ले गा रायगढ़िया-
भारत माता के बेटा आहों सुन्दर छत्तीसगढ़िया-
सच के रास्ता रेंगे बेटा मोर दाई हा सिखाये हे-
झूठ लबारी दुरिहा रहिबे किरिया घलो खाबये हे-
दुर्गीया बिलसपुरिहा कहिले कहिले गा रायगढ़िया-
सरगुजिया बसतरिहा कहि ले...
