भूमि के पट्टा के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते....मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-नकिरीपेटा, ब्लॉक -भुर्गमपाड ,जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से मंडी एसु जमीन की समस्या बता रहे हैं उनके गाँव में सभी ग्केराम वासियों के पास 2 एकड़ जमीन है, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं मिला है, लोग इस समस्या के लिए कई बार पीओ के पास आवेदन किये है लेकिन कोई सुनावाई नही हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क@7893778321.

Posted on: Dec 24, 2019. Tags: LAND PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिए आवेदन देने के पश्चात् भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करे-

ग्राम-रामपुरम,पंचायत-मोसलु मडूगु, ब्लॉक -भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से ऊका मंगय्या बता रहे हैं कि गाँव में रहते रहते 40 साल हो गए हे लेकिन जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला है 5 एकड़ जमीन में ही खेती कर रहे है उन्होंनें इस जमीन के पट्टा की समस्या को कई बार अधिकारियों के पास भी आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई सूनावाई नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं: PO@9490957735, संपर्क@9701494041.

Posted on: Dec 24, 2019. Tags: LAND PROBLEM SONG TELANAGANA UKA VICTIMS REGISTER MNGAYYA

मजदूरी कर भुगतान नही होने से परेशान है मजदूर...कृपया मदद करें-

ग्राम+पोस्ट-सोनपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से मानसाय साथ में शोभाबाई यादव बता रहीं है कि रोजगार गारंटी के तहत कुआँ खुदाई का काम किये 3 वर्ष हो गया लेकिन आज तक मजदूरी भुगतान नही मिला है, समस्या को निराकरण के लिये सचिव व सरपंच और जनपद में आवेदन किया लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है की दिए गये अधिकारीयों के नंबर पर फ़ोन कर अधिक से अधिक बात कर मजदूरी भुगतान कराने में मदद करे: CEO@9617610554, रोजगार गारंटी बाबु@9301977889, सचिव@6265001261, संपर्क मानसाय@7974974239.

Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG MANSAAY PROBLEM RAYGADH SONG VICTIMS REGISTER

IMPACT: अब किसानो को कृषि मंडी में धान बेचने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है की ग्रामीण किसानो को कृषि मंडी में धान बेचने में दिक्कत हो रही थी, परमिट कट जाने के बाद निरस्त कर दिया जाता था पहले 80 क्विंटल का लिमिट था घटाकर 60 कर दिया गया था जिससे किसानो को धान बेचने में दिक्कत हो रही थी इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारीयों की मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं को और मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9993891275

Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG IMPACT RAJENDARA GUPTA RAYGADH SONG VICTIMS REGISTER

साँझ कर में आंधी रे बड़ादेव वीर आंधी वारी ओ-ओ...गोंडवाना गीत

ग्राम+पोस्ट-जजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
साँझ कर में आंधी रे बड़ादेव वीर आंधी वारी ओ-ओ
बड़ादेव के वचन को हर कोने कोने तक फेला दूंगा-
बड़ादेव बिन जग संगसार रहथे सुना सुना-
बड़ादेव के वचन को हर कोने कोने तक फेला दूंगा-
बड़ादेव तो सबके स्वामी बड़ादेव बिना नही रहे जिंदगानी-
साँझ कर में आंधी रे बड़ादेव वीर आंधी वारी ओ-ओ...

Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG SONG SUKHSAGAR PAWALE SURJAPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »