छत्तीसगढ़ी गीत : भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो...
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी मिक्स गीत सुना रह है:
भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो-
ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
घरे सोहर हे ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
बर तरी खड़े हे बरातिय की, नीम तरी खड़े हे बारात-
ऐसन सइयाँ निरमोहिया, के चलव-चलव कहिथे बारात-
के चलव-चलव कहिथे बारात, के चलव-चलव कहिथे बारात...
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
प्रकृति प्रेमी युवा ने, बम्बई से चलकर अमरकंटक (मध्यप्रदेश) का किया भ्रमण...
जिला-डिंडौरी, (मध्यप्रदेश) से गौरव पाटिल जो कि मुंबई (बम्बई) से है और अमरकंटक
से नर्मदा परिक्रमा कर रहे है, अभी डिंडौरी के नजदीक है| गौरव अभी मात्र 24 वर्ष के है.
लेकिन प्रकृति प्रेमी है, इनका सोचना है,कि लोग मंदिरों में फ़ोटो में भगवान को खोजते है
लेकिन गौरव प्रकृति में बहती नदियों में पशुओं में पहाड़ो में जिव-जन्तुओं में अपने आप को पाकर ख़ुश है, इन्ही में भगवान है, मानते है| लोगों से अपील कर रहे है कि, नदियों को स्वच्छ रखे, साफ़ रखे यही जीवनदायनी है.
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, सरपंच, सचिव भी, ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे.
ग्राम-हलामी मुजमेटा, आश्रित गाँव-कापसी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुकड़ी बाई विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहीं है|कई दिनों से विधवा पेंशन के बारे में सरपंच सचिव को बोल रहे है, कि पेंशन दिलाई जाये, काग़ज भी सभी दे दिए परन्तु ध्यान ही नहीं देते, आप सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587307858. सचिव@7587801190.
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: RANJEET KUMAR MANDAVI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
4 साल हो गए शौचालय अधूरा पड़ा है, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिए...कृपया मदद करे.
ग्राम पंचायत-महिमा गवारे, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वीरसिंह कोराम, चन्दरसिंह, बदरू, शौचालय की समस्या के बारे में बता रहे है, 4 साल पहले शौचालय के गड्डे खोद दिए दीवाल खड़ी कर दी, बाकि कार्य अधूरा पड़ा है| जबकि शौचालय नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, सरपंच सचिव से बोलते है, लेकिन बन जायेगा बोलते है, काम नहीं करते, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया अधूरा निर्माण पड़ा है| शौचालय बन जाता तो, रात बेरात शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि, शौचालय बनवाने में मदद करे. कृपया फ़ोन दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन से बात करे, ताकि समस्या का हल हो सके. सचिव@9407903275. सम्पर्क लालसिंह बघेल@7646871157.
Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बाल तोड़ का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बाल तोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुंदरू का पत्ते का रस और पत्ते को पीस कर उसको कुग्दु बना कर के बाल तोड़ के स्थान पर रखनें से उसमे दर्द जलन कम होती है और पक कर फुट जाता है, इसमें बैगन, चना, मटर, मसूर, उड़द दाल, सेमी का प्रयोग ना करें|
परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे- अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.
