Impact : राशन कार्ड नहीं बना है, राशन लेने में दिक्कत हो रही थी, अब मिल गया है...

ग्राम-कुदरी, पोस्ट-मानिकपुर, जिला-चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से गुरु प्रसाद पिता प्रहलाद सिंह बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन की वजह से वे काम नहीं कर पा रहे हैं और राशन कार्ड भी नहीं बना है जिसके कारण राशन नहीं मिल पाता है, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है, वे सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8423408317.

Posted on: May 01, 2020. Tags: CHITRAKOOT CORONA IMPACT STORY GURU PRASAD SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण काम बंद है, राशन नहीं है, कृपया राशन दिलवाने में मदद करें...

बालासहाय रतन बालेराव् बता रहे है कि वे अहमदनगर कोश्पुरी  (महाराष्ट्र) के रहने वाले है और अभी वे 2 साल से पुणे वाबुल एरिया में रह रहे है | वहां रहकर ड्राईवर का काम करते थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो गया है खाने के लिए उनके पास राशन नहीं है उनके परिवार में 4 लोग है | राशन नहीं है इसलिए उन लोगो को खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि राशन की व्यवस्था कराई जाए | सम्पर्क नम्बर@9822016566.(166035)

Posted on: May 01, 2020. Tags: BALASAHAY RATAN BALERAO CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

वीरेंद कुमार यादव बता रहे है कि वे जिला-प्रयागराज उत्तरप्रदेश के रहने वाले है मजदूरी करने के लिए वे कावडे बस्ती गणेश पार्क साईं सत्यम महाबली पुणे (महाराष्ट्र) गए थे | लॉकडाउन के कारण वे लोग वहीँ फंस गए है 12 लोग है | उनके खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@7620008313.(166036)

Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR YADAV

Bhamragad Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 1st May 2020...

Today Kanhaiyalal Kewat And Rajontin Mandavi are presenting Bultoo Radio program in Gondi language. In this latest edition of Bultoo radio they are discussing issues from all over. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: May 01, 2020. Tags: BHAMRAGADH BULTOO RADIO GADCHIROLI GONDI MADIA MH

प्यारी ज्ञान रे मै हूँ न...गीत-

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दुर्गावती एक गीत सुना रही हैं :
प्यारी ज्ञान रे मै हूँ न-
तोड़ो झूठे भारमवा-
मेला दल गाँव देखल-
प्यारी तू जानो-
गुरु संत रे सेवा न-
होवत घूँघट करमवा...

Posted on: May 01, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI DURGAWATI MADIA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »