स्वास्थ्य स्वर : किसी भी प्रकार के ख़ासी के घरेलू नुस्खे...
जिला-टीकमगढ़, बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश) से बैधराज राघवेन्द्रसिंह राय ख़ासी के घरेलू उपचार के नुस्खा बता रहे है.
विधि इस प्रकार है-अनार के दाने निकालने के बाद जो छिलका बच जाता है, उसको सुखाकर सुरक्षित रख ले, छिल्के को चूसिये रस आएगा उससे ख़ासी में लाभ मिलता है| छोटा वाला अनार ले उसको मिट्टी का लेप लगाकर आग़ में डाल दे, जब वह जल जाये कोयला जैसे हो जाने पर उसको पीसकर राख जैसे बनाकर सुरक्षित रख लेंवे| एक चुटकी अनार के चूर्ण को सेहत (शहद) के साथ सुबह शाम सेवन करने से किसी भी प्रकार की ख़ासी में लाभ मिलेगा.
अधिक जानकारी के लिए-बैधराज राघवेन्द्रसिंह राय@9424759941.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: RAGHVENDRA SHINGH RAY SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे...
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवासिंह कुमार देश भक्ति को लेकर कविता सुना रहे है:
हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे-
वीरों से भरी मेरी प्यारी, देश की धरती-
अपना प्यारा झंडा कभी, झुकने नहीं देंगे-
स्वर्ग से सुंदर सपनोँ से प्यारा है मेरा स्कूल-
कभी स्कूल ना छुटे, कभी माँता ना छुटे-
हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे-
अपना प्यारा झंडा कभी, झुकने नहीं देंगे...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVSINGH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो...
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी मिक्स गीत सुना रह है:
भले घरे भयें श्रीराम के भले, घड़ी लक्ष्मण हो-
ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
घरे सोहर हे ललना भले घरे भयें, त्रिभुवाले के तीनों-
बर तरी खड़े हे बरातिय की, नीम तरी खड़े हे बारात-
ऐसन सइयाँ निरमोहिया, के चलव-चलव कहिथे बारात-
के चलव-चलव कहिथे बारात, के चलव-चलव कहिथे बारात...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
भजन गीत : कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले रे तेरो पलना...
ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छतीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक भजन गीत सुना रहे है:
कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले तेरो पलना-
मै वेदन में सुनी आई, कन्हैया झूले पलना-
मै ब्रहमा से सुनी आई, कन्हैया झूले पलना-
काहे को तेरो बनो पालना कन्हैया, काहे के लागे फून्दना कन्हैया-
सखीं रेशम के लागे फून्दना, कन्हैया झूले तेरो पलना-
कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले रे तेरो पलना...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
7 वर्षीय नाबालिग दुराचार का शिकार पीड़ित परिवार कर रही है, मदद की गुहार, आरोपी को दे कड़ी से कड़ी सजा...
ग्राम-निमिगुढ़ा, जिला-जगदलपुर, बस्तर संभाग (छत्तीसगढ़) से बलराम साहू बता रहे है कि, इनकी बालिका जो 7 वर्षीय है, उसके साथ 21 मार्च 2019 को एक हैवान दरिन्दे ने दुराचार किया, जिसके बाद फ़रार हो गया था, हालाकि अब पुलिस की पकड़ में है पीड़ित के पिता बिलखते हुए बता रहे है मै बहुत ग़रीब हूँ, मुझे कोर्ट कचहरी इधर उधर दौड़ने के लिए पैसे तक नहीं है|रेडक्रास की ओर से मात्र 5 हजार का सहयोग मिला है, अभी तक जबकि सरकार की ओर से कुछ भी नहीं मिला है| दूसरी ओर क़ानूनी प्रकिया के तहत हाईकोर्ट रायपुर का एक नोटिस आया है रायपुर जाना है, जिसका किराया तक भी नहीं है, बहुत ही दयनीय स्थति है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि कृपया उचित मुआवज़ा दिलाने में मदद करे, तथा बलात्कारी पर उचित कार्यवाई करते हुवे सजा दिए जाने की मांग करते है. बस्तर कलेक्टर@9425263400. सिटी-S.P@9479194003. सिटी-CSP@9479194008. पीड़ित शिकायत कर्ता@8085648919.
