हम गरीब लोग महुआ से दारू के साथ बीज के तेल से खाना बनाते हैं, कुछ लोग अमीर हो गए हैं...

नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गड़चिरोली (महाराष्ट्र) से रामधर मडावी सुरेश कुमार को बता रहे है कि हम लोग आजकल महुआ बीनते है और उसे सुखाते है फिर दारू बनाते है | घड़ा में 6-7 दिन भिगोते है फिर उसे पकाते है, पकाने के बाद उसका दारु बनाया जाता है |इसके अलावा महुआ को सुखाकर लाटो बनाते है फिर खाते है | इसके आलावा महुआ के फल को फोड़कर बीज निकलकर सुखाकर चक्की में ले जाकर तेल निकालते है, जिसे टोरी कहते हैं |उसमे पानी छिड़ककर उबालते है फिर उसे गरीब लोग खाने में उपयोग करते है | आजकल बहुत लोग अमीर हो गए हैं तो टोरी का तेल नहीं खाते | हमको मौक़ा मिला तो हम महुआ का दारू रोज़ पीते हैं

Posted on: May 22, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH RAMDHAR MADAVI SONG SOTRY VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है, लॉकडाउन के कारण बहुत परेशानी हो रही है...

ग्राम-दावडी, पंचायत-टेमनी, तहसील-आठनेर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से मनोज बराहे बता रहे है कि उनके पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनको राशन नहीं मिल रहा है उनके पंचायत के कर्मचारी गरीब लोगो का मदद नहीं करते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो बात करके राशन दिलवाने में मदद करें: सचिव संपर्क नम्बर@7974003335, संपर्क नम्बर@7610659120. (166808)

Posted on: May 22, 2020. Tags: BETUL MP CORONA PROBLEM MANOJ BARAHI PDS SONG VICTIMS REGISTER

पालघर, महाराष्ट्र: परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हुए हैं, काम बंद है, खाने की समस्या है...

वलइ पाड़ा, संतोष भवन, नाला सुपाड़ा ईस्ट, जिला-पालघर, महाराष्ट्र से श्याम कुमार बता रहे हैं वे लॉकडाउन में परिवार के साथ हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, बिहार के निवासी हैं, 2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद है, शासन से मदद नहीं मिल पाई है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8806129869. (168116)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR SHYAM KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

नजरे नजर मा तै झुलत रई था...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-बगड़ा पारा, सरई गोड़ा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी धावी एक गीत सुना रहे हैं:
नजरे नजर मा तै झुलत रई था-
आखिं मा मोरे तै संगी-
छाती भीतिर मा समाये हों रानी-
दिल मा मोला बसा ले-
नजरे नजर मा तै झुलत रई था-
आखिं मा मोरे तै संगी-
छाती भीतिर मा समाये हों रानी...

Posted on: May 22, 2020. Tags: CG LAKSHMI DHAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

दिल्ली में लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नही है, कृपया मदद करें...

मकान नंबर 175 खेड़ाखुर्द 82 दिल्ली से सीतामणि बता रही है कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे किराये के मकान रहती है, लॉकडाउन के कारण खाने के लिए राशन नहीं है, बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर@9953511469. (167641)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SITAMANI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »