री रीलो रीलो सगा जन मोर...गोंडवाना गीत

ग्राम पंचायत-लालशुभनार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुधमान सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
री रीलो रीलो सगा जन मोर-
हाथ ला उठाके जय सेवा बोलो-
मुठी ला बांध के जय सेवा बोलो-
अपन गोंडवाना के राजा बना लो-
राज सिंघासन फीर के सजा लो-
री रीलो रीलो सगा जन मोर...

Posted on: Dec 28, 2019. Tags: BUDHAMAN SINGH CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-देवरी, पोस्ट-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है, 5-6 घर का बस्ती है, स्कूल के हैण्डपम्प है उसमे आयरन पानी निकलता है, गर्मी के दिनों में 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नही दे रहे है| अतः ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: PHE@8120171919, संपर्क@7723072470.

Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG KAILASHA SINGH POYA PROBELM SONG SURJAPUR VICTIMS REGISTER

जावत हव दाई मैहा दुनिया ला छोड़ के...शोक गीत

ग्राम पंचायत-केरलापाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में रिकेश्वरी जैन, संगीता कचलाम, चांदनी जैन एक गीत सुना रहें हैं:
जावत हव दाई मैहा दुनिया ला छोड़ के-
दाई दादा भाई बहनी के नाता ला तोड़ के-
संगी संगवारी मन ला आखरी जोहार गा-
कब उड़ जाही परेवना नही पाहू पार गा-
बोहाये आखें ले आसू के धार गा-
ले जाहू खांध मा बोह के नदिया कछार गा...

Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PRDIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

impact : रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे, काम का पैसा मिल गया, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-ढोढही टिकरापारा, पोस्ट-बरतीकला, तहसील-वाड्रनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामदास जगते बता रहे हैं, की डबरी निर्माण में 9 सप्ताह काम किये थे उनका मजदूरी भुकतान नही हुआ था, सरपंच सचिव को कई बार बोल चुकें थे, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे थे, फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से उनका समस्या का निराकरण हो गया, इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क@9111352665.

Posted on: Dec 28, 2019. Tags: BALARAMPUR CG IMPACT RAMDAS-JAGATE SONG VICTIMS REGISTER

बापू हमारे स्वर्ग से सितारे...देशभक्ति गीत

ग्राम पंचायत-गुलुमकोड़ो, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ मधुलता एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
बापू हमारे स्वर्ग से सितारे-
छोड़ल हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को गोली लगी तो-
चन्दन के लकड़ी जलने लगी थी-
जब मेरे बापू लेजाने लगे तो-
फूलों की वर्षा होने लगी थी...

Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG MADHULTA NARAYANPAUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »