करमा गीत : हायरे हाय बंगला सुना है यार...

जमशेदपुर टाटा (झारखंड) से एच.डी. गाँधी और उनके साथ है तहसील-वैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) के निवासी मनसाराम मंडावी एक करमा गीत सुना रहें है:
हायरे हाय बंगला सुना है यार-
काहा गयें घर वालें बंगला सुना है रे-
कहर जबलपुर के दक्षिण में उचें पहाड़ दिखायें-
ये पथर पर महल बना है मदन मरावी बनवायें-
रामनगरगढ़ मोती महल को हृदय शाह बनवायें-
बावनगढ़ राम शाह के, चौरा गढ़ सर नाम-
काहा गयें घर वालें बंगला सुना है रे-
नाजीगढ़ ते काम राजा, धमधा गढ़ मरकाम-
केरला गढ़ के करौव राजा, गढ़ मंडला मरावी-
काहा गयें घर वालें बंगला सुना है रे-
हायरे हाय बंगला सुना है यार...

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: BALAGHAT MP MANSAHRAM MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आर्थिक सहायता विधवा पेंशन नही मिला, सरपंच, सचिव को किये अपील कोई पहल नही...कृपया मदद करे-

ग्राम-आमगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण विधवा महिला जिनका नाम जयमती बता रही है विधवा पेंशन की समस्या बताया रहा है तकरीबन 7-8 साल हो गया पति को गुजरे हुए, आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा चलाये जा रहे है योजना जिसमे से विधवाओं को आर्थिक मदद राशि दिया जाना होता है परन्तु अभी तक नही मिला विधवा पेंशन नही मिलने के कारण जिविका चलाने में कई कठिनाई होती है अगर सरकार की ओर से मिलने वाली राशि विधवा पेंशन मिल जाए तो सहयोग मिलेगा| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद करने के लिए अनुरोध कर रहे है. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587196629. सचिव@7587002294.

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: JAYMATI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

गीत : पीपल के पत्ता मा राम लिखे हे...

ग्राम-सरईमाल, थाना-समनापुर, जिला-डीन्डोरी (मध्यप्रदेश ) से चन्द्रभान अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
पीपल के पत्ता मा राम लिखे हे-
का जानो राम का जानो राम पीपल-
के पत्ता मा राम लिखे हे सीता लिखे-
हे रुकमनी लिखे हे भई राम लिखे हे-
दुर्गा लिखे हे पीपल के पत्ता मा राम-
लिखे हे का जानो राम का जानो राम-
पीपल के पत्ता मा राम लिखे हे...

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: CHANDRABHAN AHIRWAR DINDORI MP SOMG SONG VICTIMS REGISTER

साल भर पहले स्वीकृत स्कूल की बाउंड्रीवाल अब तक नहीं बना...कृपया मदद करे.

ग्राम-कन्हारगाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हीरालाल मरकाम प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री वाल के बारे में बता रहे है| प्राथमिक शाला के हेडमास्टर होने के नाते कह रहे है कि, वालबाउंड्री साल भर पहले से स्वीकृत है, लेकिन बनी अभी तक नहीं इस सन्दर्भ में सरपंच सचिव को बोला गया लेकिन कहते है, बन जाएगा बन जाएगा लेकिन साल भर से ज्यादा समय बीत गया अभी तक कार्य चालू नहीं किया गया है बाउंड्रीवाल नहीं होने से पेड़ पौधे लगाने पर जानवर, मवेशिया नुकसान करती है, बच्चों के लिए भी बाउंड्रीवाल सुरक्षित रहता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करे. CEO@9425263888. सरपंच@9406370818. सचिव@9479222663.
हीरालाल मरकाम-हेड मास्टर@7648014090.

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: KANAHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

किसान गीत : विता-विता रा किरसान, नली ने तो एर हिले...

ग्राम-बाग़बेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिला राजबती, रजनी गीत सुना रहे है:
विता-विता रा किरसान, नली ने तो एर हिले-
भागव-भागव रे किरसान, खेत तो पानी नै हे-
भागव रे किरसान...

Posted on: Nov 23, 2019. Tags: AJAY KACHLAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »