माँ शेरो वाली माँ महरो वाली...देवी गीत

गुजरात से कन्हैया एक गीत सुना रहे हैं:
माँ शेरो वाली माँ महरो वाली-
तुझे कब से पुकारे तेरा लाल-
माँ शेरो वाली आजा महरो वाली-
लगते हैं झूठे माँ शहारे सारे जग के-
रोना है मुझे तेरे चरणों से लग के-
मेरे आंसू कहेंगे मेरा हाल-
माँ शेरो वाली माँ महरो वाली...MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

सईयां हम न राहब आज तोंहरे घरबा में..गीत-

ग्राम-परसौना,जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से गुड्डू भारती एक गीत सुना रहे हैं:
सईयां हम न राहब आज तोंहरे घरबा में-

बनाईब शौचालय घरबा में न-
सईयां हम न जाईब आज बहरबा में- बनाईब शौचालय घरबा में न-
सईयां जिन्दगी सफल बनाई-
यहाँ से गंदगी दूर भगाई-
सईयां हम न राहब आज तोंहरे घरबा में... MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

तू इतनी दूर किउ है माँ, बता नाराज किउ है माँ...

लुधियाना (पंजाब) से निकेत शर्मा एक गीत सुना रहे हैं-
तू इतनी दूर किउ है माँ-
बता नाराज किउ है माँ-
मै तेरा हूँ बुलाले तू-
गले फिर से लगा ले तू-
ओ माँ ओ प्यारी माँ...

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

Impact :सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-पोरमेल, तहसील-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नही था जिससे उन्हें अनेक तरह के परेशानी होती थी, कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी| तब वे एक साल पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब उनके राशन कार्ड बन गया है जिससे वे बहुत खुश हैं| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@9407993586. (183999 ) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

लालू और पीलू की कहानी...

ग्राम-तेलीटोला, जिला-कबीधाम, (छत्तीसगढ़) से रागेन्द्र प्रताप साहू एक कहानी सुना रहे हैं, एक मुर्गी थी, मुर्गी के दो चूजे थे एक का नाम था लालू दुसरे का नाम थे पीलू| लालू लाल चीजें खाया करता था, पीलू पीला चीजे खाया करता था| एक दिन लालू ने एक पौधे पर कोई लाल चीजें देखा और खा लिया| अरे ये तो लाल मिर्च थी, लालू की जीभ जलने लगी| मुर्गी दौड़ी हुई आई, पीलू भी आया वह पीली-पीली गुड का टुकडा ले आया| लालू ने झट से गुड खाया| उसकी मुहं की जलन ठीक हो गया | मुर्गी ने लालू और पीलू को लिपटा लिया | सम्पर्क नम्बर@9425299142. (184118) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »