रे ये गे राधे परान बसे राधे, छोड़ के गईले बाजेसे हे राधे...कर्मा गीत-

ग्राम-खैराडीह, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक और हंसलाल एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
रे ये गे राधे परान बसे राधे-
छोड़ के गईले बाजेसे हे राधे-
होहरे ये गे राधे प्राण बसे राधे-
नाने के भोरे दगावन करी लेबे रे राधे-
कका जगाबे भई, काकर जोती बे राधे परान राधे-
काकर जग मना पसताबे गे राधे...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG DHANSAI MARAVI KARMA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ओ दीदी ओ, ओ भईया ओ, चला चली यात्रा मा...छत्तीसगढ़ी में शांति पदयात्रा गीत-

ग्राम-सिलतिली, पोस्ट-करसी, तहसील, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रजक एक छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से 2 अक्टूबर 2018 को होने वाली शांति पदयात्रा में शामिल होने के लिए कह रहे हैं :
चटक मटक रेंगना तोर बड़ा जोड़दार बड़ा जोड़दार-
ऐ दीदी ओ, ओ भईया ओ, ओ दीदी ओ, ओ भईया ओ-
चला चली यात्रा मा, चला चली यात्रा मा-
आंध्र प्रदेश से जगदलपुर, आंध्रप्रदेश से जगदलपुर-
ऐ दीदी ओ, ओ भईया ओ, चला चली यात्रा मा...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI HARISHANKAR RAJAK PEACE WALK SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमने वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन किया है लेकिन एक बार भी पेंशन नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामभजन, रामसाय और रामखेलावन बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, उम्र 60 से ऊपर हो चुकी है आवेदन भरे गए हैं लेकिन अभी तक एक बार भी पेंशन नहीं मिला इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@9753116487, सरपंच@8959499879. संपर्क नंबर राजेंद्र प्रसाद@6268221970.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: AGE CG OLD PROBLEM RAMBHAJAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत काम किया था, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ..

>ग्राम पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गिरधर बता रहे हैं, कि उन्होने रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वर्ष 2017 में 25 सप्ताह काम किया था, जिसका मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच संबंधित कार्यालयों में आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9111234251, CEO@9165689001, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@7241152852.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG GIRDHAR PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Surajpur bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi And Surgujiha language: 29th Dec 2018…

Today Geeta Tekam and SukhSagar Pawale are presenting Surajpur Bultoo Radio in Hindi and Surgujiha languages in this latest edition with stories from Surajpur district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: BULTOO CG GEETA PAWALE RADIO SONG SUKHSAGAR SURAJPUR TEKAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »