हमारे गांव का हैण्डपंप खराब हो गया है पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-बाड़ेकर्मा कशपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बघेल बता रहे हैं की हैण्डपंप ख़राब होने के कारण ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती हैं| एक किमी.दूर पानी के लिए जाते हैं, वहा पर एक छोटा सा झरना बहता है| उसी झरना का पानी पीने में उपयोग करते हैं| गाँव में लगभग 50 घरों का बस्ती है| वहां के सचिव सरपंच को कई बार बोल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिये गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260256870, कलेक्टर@8498956694.
Posted on: Aug 09, 2021. Tags: CG DARBHA PROBLEM RAMSINGH BAGHEL WATER
मेरे घर के पास में क्रेशर मशीन लगा है, जिसके कारण बहुत नुकसान हो रहा है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे ह
ग्राम पंचायत-चिख्लकोंटा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमला यादव बता रहे हैं उनके घर के पास में क्रेशर मशीन लगा है, जिसके कारण बहुत नुकसान हो रहा है, और वहां पर पत्थर निकलने के लिए ब्लास्ट करते है, उससे घर क्रैक होता है, और खेती भी नही होता है, इसके लिए उन्होंने कई बार बोले है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: SDM@8959393222. संपर्क नंबर@9407913504.
Posted on: Jul 22, 2021. Tags: CG DARBHA KAMLA KRESHAR PROBLEM YADAV
हमारे गांव में बिजली कि समस्या है, लोगों के अँधेरे में रहना पड़ता हैं, कृप्या मदद करे-
ग्राम पंचायत-तोयनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम ,हिड्मो बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या हैं, वहाँ के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं, 100 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने विद्युत विभाग को लिखित में आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगी हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें: सचिव@9479151401, सीईओ@7835814506.
Posted on: Jul 05, 2021. Tags: BIJALI BUDHRAM HIDAMO CG DARBHA PROBLEM
पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने जान से मरने कि धमकी दियें| डर से उन्हें भागना पड़ा...
ग्राम पंचायत-मूंदेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिडमो राम मरकाम पिता श्री जोगा बता रहे है, उनके घर में नक्सलियों ने मीटिंग करतें है, पहलें सरपंच में थे| गांव के विकास के लिए उन्होंने सडक,आवास,पुलियाआदि बनाने में ध्यान दे रहे थे| फिर नक्सलियों ने जान से मार देने का धमकीं देते थे| इसलियें वे अपना गांव छोड़कर जगदलपुर शहर में आ के रह रहे हैं| फिर उन्होंने शिकायत कियें वहां नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ परन्तु वहां एक ग्रामीण को गोली लगी थी| गांव में उनके घर,धन,पशुधन,खेत आदि सब कुछ को लुटा गया| अब ट्रेक्टर के माध्यम से जीवन यापन कर रहे हैं, सरकार की तरफ से 25000 मिला था| सम्पर्क नंबर@6263184958, CEO@9406016762.
Posted on: Jul 01, 2021. Tags: DARBHA DISPLACED HIDMORAM MARKAM MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2014 में नाक्सलीयों ने उनके घर आकर बहुत परेशान कियें...
ग्राम पंचायत-मूंदेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिड्मो राम बता रहे हैं, 2014 में नाक्सलीयों ने उनके घर आकर बहुत परेशान कियें| पहले सरपंच थे, गांव का कुछ भी काम कराने से मारने की धमकी देते थे| उस समय उनके घर में बहुत परेशानी हुईं| और उनके गांव में फायरिंग भी हुआ था| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर जगदलपुर में रह रहे हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@6268184958.
