हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे है, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9770502524, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@9406016762.
Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG MANKURAM POYAM PROBLEM SISI ROD
मितानिन गाँव में गर्भवती माताओं की सेवा विशेष रूप से करती है
ग्राम-पंचायत छोटे किलेपाल बोसी रासपारा विकास-खण्ड बास्तानार जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मितानिन दीदी बुधो बता रही है,वह गाँव में गर्भवती माताओं और मलेरिया बुखार,सर्दी-खाँसी,घाव आदि छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज घर में ही करती है जैसे मलहम पट्टी,बुखार टेस्ट आदि|वह गर्भवती माताओं का विशेष ध्यान रखती है निरक्षर
होने के कारण गाँव के महिलओं को अस्पताल के बारे में जानकारी नही है इसलिए अधिकतर महिलओं का डिलवरी गाँव में ही होता है मितानिन अस्पताल ले जाने के लिए बहुत कोशिश करती है परन्तु कोई नही सुनते,तो उनका डिलवरी घर में ही करा देती है|और कहीं मीटिंग बुलाने पर वहाँ सभी को ले जाती हैं,इस प्रकार वह गाँव की सेवा करती है|
Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR BUDHO CG MITANIN'S SERVICE
मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है,पहले मिलता था बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहें है, कृप्या मदद की अपी
ग्राम-पंचायत बड़े काकलूर धुरवापारा विकास-खण्ड बास्तानार जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से एक बूढ़ी विधवा स्त्री लखमी जिसकी उम्र करीब 60-70 साल है वह बता रहीं हैं कि उनके घर में काम करने के लिए कोई नहीं हैं वह भी काम नही कर पाती है उसका शरीर पूर्ण रूप से कमजोर है,उन्हें पहले विधवा पेंशन मिल रहा था,अब नही मिल रहा है,उन्हें विधवा और वृद्ध पेंशन दोनों ही नही मिल रहा है|उन्हें जीवन काटना मुश्किल हो गया है|सरपंच महोदय को आवेदन किये थे पर इसका कोई जवाब नही मिला|सरपंच महोदय @ 9479019041.सी ई ओ @9406016762.
Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR CG LAKHAMI PENSION WIDOW
Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-छिंदवाडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राम सिंह नाग बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 02 में हैण्डपंप खराब हो गया था वहाँ के लोगों ने नदी का गन्दा पानी पी रहे थे, इसके लियें उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन नही बन रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9201688548.
Posted on: Jun 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HAINDPUMP IMPAICT RAMSINGH NAG
पीड़ितों का रजिस्टर: बस्तर संभाग में नक्सली के कारण आगे नही बढ़ पा रही हैं, शांति लाने का कष्ट करें...
ग्राम पंचायत-बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लाकेश्वर कवासी बता रहे हैं, उनके बस्तर संभाग में नक्सली के कारण आगे नही बढ़ पा रही हैं, बस्तर में अशांति हैं उससे कैसे दूर करें, इससे दूर करने के लिए सरकार भी सहयोग कर रही हैं, जब तक सब मिलकर नही आवाज उठाएंगे तो बस्तर में शांति नही होगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406473173. GT
