हम 52 परिवारों के लिए पानी की समस्या है, एक किलोमीटर दूर से झरने से पानी लाकर पीते हैं...

पटेलपारा, ग्राम-मसेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से साईं, कुम्मा, कोदिया, भीमा, जोगा बता रहे है कि उनके गाँव पटेलपारा वार्ड क्रमांक 18 में पानी की बहुत समस्या है वे लोग एक किलोमीटर दूर से झरना से पानी लाकर पीते है| उसकी शिकायत उन्होंने ग्राम पंचायत एवं कलेक्टर के पास भी किये है तो कहते है आज आ जायेगा कल आ जायेगा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें: P.H.E.9406333558, हैण्डपम्प मैकनिक@9406465505, सचिव@7587256492, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7587302242.

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: SAI KUMMA KODIYA BHIMA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

तुम तो ठेहरे मृत्यु लोक में, अमर लोक को कब जाओगे...भजन गीत

ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी शांति एक भजन गीत सुना रही है:
तुम तो ठेहरे मृत्यु लोक में अमर लोक को कब जाओगे-
सत्संग वाली गाड़ी से घर को लौट जाओगे-
समय तेरा निकल न जाए इसका ख्याल रखना है-
सत्संग में जाना है संतो का ज्ञान पाना है-
समय तेरा निकल न जाए इसका ख्याल रखना है-
बचपन खोया खेल साल में जवानी खोई युवा चाल में-
समय तेरा निकल न जाए बुढ़ापा आई इस ख्याल में-
तुम तो ठेहर मृत्यु लोक में अमर लोक को कब जाओगे...

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: SHANTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

छोटका करे ना नना वाय ना...गोंडी गीत -

जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
छोटका करे ना नना वाय ना-
करे ना नान वाय ना रंग जोड़ी बंगला ते ऐदे ना – पायल करे ना नना वाय ना-
करे ना नान वाय ना रंग जोड़ी बंगला ते ऐदे ना...

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं, नदी से गंदा पानी पीते हैं शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

पटेलपारा, ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मनोज, भीमा, अर्जुन बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 3 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण पटेलपारा के लोगो को पानी की समस्या हो रही है| वे लोग नदी और कुओ से पानी पीते है | उनके वार्ड 3 में लगभग 30 घर है| हैण्डपम्प लगवाने के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो एवं सरपंच के शिकायत भी किये तो कहते है आज बनेगा कल बनेगा बोल बोलकर टाल रहे है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनके पटेलपारा में हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9406003307, हैण्डपम्प मैकनिक@9425597779, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए सरपंच सोमा तामो@7587101756.

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: MANOJ BHIMA ARJUN DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मैं विकलांग हूँ पेंशन मिलता है पर अगर तीन चक्के वाली गाड़ी मिल जाती तो मैं बाहर घूम सकती...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-मेटापाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में एक बहन मोटी हैं जो बता रही है कि वे विकलांग है और उनको प्रति माह 500 रूपये विकलांग पेंशन भी मिलता है लेकिन उनको बाहर जाने आने में बहुत दिक्कत होता है उनका कहना है कि तीन चक्का वाली गाड़ी मिल जाती तो घर से बाहर भी घूम सकती हूँ | उसके लिए आवेदन भी किया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर तीन चक्के वाली गाड़ी दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000. रूपलाल@7354620356.

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »