200 परिवार एक मात्र हैण्डपम्प, वह भी बहुत कम पानी देता है...कृपया मदद करे.
ग्राम-मरधव़ा, ब्लॉक-जव़ा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिराम कोरी पानी की समस्या के बारे में बता रहे है| गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में हैण्डपम्प जो कि पानी कम दे रहा है, भारी भी चलता है, पानी भरने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| जबकि गाँव में 200 परिवार निवास करते है, पानी की समस्या के चलते घरेलू कार्यो में कठिनाई होती है|इस सन्दर्भ में कई बार आवेदन दिया है परन्तु अभी तक कोई समाधान नही| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है| कृपया हैन्डपम्प सुधरवाने में मदद करे. P.H.E@9165266811.
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: HARIRAM KORI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : मेरे महबूब वतन, मेरे महबूब वतन...
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उस्रार, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार ढाली एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरे महबूब वतन, मेरे महबूब वतन-
तुझपे कुर्बान ये जान, तुझपे कुर्बान ये तन-
आज शायर का कलम, तेरे गीतों पे लिखा-
आज फनकार कफन, तेरा सौगाई बना-
जान देने की लगन, सर पे बांधे हैं कफ़न-
मेरे महबूब वतन, मेरे महबूब वतन-
तुझपे कुर्बान ये जान, तुझपे कुर्बान ये तन-
देख महफ़िल में कही, आज मैं जागू नहीं-
हुस्न लैला का कोई, अब खरीदार नहीं-
जान देने की लगन, आज फीका है चमन-
मेरे महबूब वतन, मेरे महबूब वतन-
तुझपे कुर्बान ये जान, तुझपे कुर्बान ये तन...
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: SANTOSH KUMAR DHALI SATNA MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact Story : हैण्डपम्प ख़राब था, अब बन गया है, पानी की कोई समस्या नहीं...
ग्राम-बढ़वार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे है कि, कुछ दिनों पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था, पानी की समस्या को लेकर जिसका समाधान हो गया है| हेसवा नदी के प्राथमिक शाला के स्कूल की हैण्डपम्प ख़राब होने के सन्दर्भ में सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था, बच्चों को एवं ग्रामीणों को पानी की समस्या थी, नदी का पानी पिने को मजबूर थे, सन्देश रिकॉर्ड करने के कुछ ही दिनों बाद में समस्या का हल हो गया| मदद करने वाले सीजीनेट एवं PHE विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को तथा पंचायत के सरपंच सचिव का आभार व्यक्त कर रहे है| सभी सीजीनेट के साथियों का आभार धन्यवाद कर रहे है|
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
भजन : चरण-सरण में आई के धरुं तुम्हारा ध्यान...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं:
चरण-सरण में आई के धरुं तुम्हारा ध्यान-
संकट में रक्षा करो पवन पुत्र हनुमान-
दुर्गम काज बनाई के किन्ही भक्त राज-
अब मोरी विनती सुनो हे अंजनी के लाल-
लहर-लहर लहरावयं जैसे गंगा के पानी जी-
कलपत हवै डूबकी लगा ले, राम कहानी जी-
एक घाट माँ शिवशंकर बिराजे, दुसर घाट पार्वती मईया जी-
चरण-सरण में आई के धरुं तुम्हारा ध्यान...
Posted on: Nov 25, 2019. Tags: ANUPPUR MP KEWAT LALLU SONG VICTIMS REGISTER
चौरा मा गैदा रसिया मोर बारी मा पताल रे...छत्तीगढ़ी गीत
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू छत्तीसगढ़ी गीत सुना रह है:
चौरा मा गैदा रसिया मोर बारी मा पताल रे-
लाली गुलाली छिछ्त रही बे राजा छिछ्त रही बे-
छिछ्त रही बे रसिया में जाथो जीव पारा मा पूछत रहिबे-
चौरा मा गैदा रसिया मोर बारी मा पताल रे...
