स्वास्थ्य स्वर : मुंह से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल ग्रंथ पर्णी पौधे का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, मुख रोग में ग्रंथ पर्णी की पत्ती, जामुन की पत्ती और अमरुद के पत्ते को उवालकर ठण्डा करके गरारा करने से मुह से संबंधित बीमारी में लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
मोला जाना है नदिया वो पार...गीत-
ग्राम-मुंगेली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुस प्रसाद भारती एक गीत सुना रहे हैं:
मोला जाना है नदिया वो पार-
कि मांझी डोंगा उतार-
डोंगा उतार मांझी डोंगा उतार-
जिद झन कर दाऊ मोला न नका दे-
हो जाबो दोनों पार-
मोला जाना है नदिया वो पार... (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG KUSH PRASAD RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पलास के गोंद को लेकर उपयोग करना है, इसका उपयोग लडडू के साथ किया जाता है, इसे कमर कस के नाम से दूकान से प्राप्त किया जा सकता है, इसका उपयोग माहिलाओ को बच्चे के जन्म के बाद बनाये जाने वाले लडडू में किया जाता है, इससे कमर में मजबूती आती है, दर्द ठीक होता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
मेढवा पर बैठी हैं दीपक बहिनी हो न-
जब हरवा जोतय संपत भईया हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न-
आप एकठे लुगरिया देबऊबे हो न-
जऊन लुगरिया ननद जी का देबई हो न-
अब ओही के सीबय कथरिया अउ हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम-मिलौनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पप्पू देवी और सकुंतला कोल बता रही हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जो नल लगा है ख़राब है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9981407609. PHE@7047603066, 9425173278, सेकेट्री@9755289522, सरपंच@9589929646. (171324) (AR)
