आ गया कोरोना वायरस आ गया...गीत-
भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट कोरोना वायरस को लेकर एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
आ गया कोरोना वायरस आ गया-
देश दुनिया में कैसा छा गया-
चलो साथियों घर में जाओ-
नहीं किसी से रहना है-
हाथ धोकर, मुह को ढककर रहना है-
आ गया कोरोना वायरस आ गया...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमको नीक लगय सिया राम...गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक गीत सुना रही हैं:
चित्रकूट है आश्रम धाम-
हमको नीक लगय सिया राम-
चित्रकूट में सधुवा बहुत हैं-
धूम जलय दिन रात-
हमको नीक लगय सियाराम-
चित्रकूट में सखियां बहुत हैं-
झुण्ड चलय हजार हमको नीक लगय सियाराम...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
तुझसे त्रस है विश्व सारा...कविता-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
तुझसे त्रस है विश्व सारा-
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा-
बंद कराये विद्यालय बंद कराये दुकाने-
और क्या क्या गुल खिलायेगा न जाने-
हम सब आपस में मिलकर-
तुझे चित्त करेंगे सारे खाने-
संकल्प लिया है सर्व हारा-
तुझसे पायेंगे छुटकारा...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
घर में भूंजी भांग नहीं सुलताना मांगे जाय...कहावत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व कहावत के माध्यम से संदेश दे रहे हैं,
“घर में भूंजी भांग नहीं सुलताना मांगे जाय” अर्थात घर में पैसो की तंगी है और बाहर पैसो का दुरुपयोग हो रहा है, आज के समय में कुछ ऐसा ही हो रहा है, बच्चे घर की स्थिती को समझते नहीं हैं और पैसे लेकर फिजूल खर्च करते हैं|
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
बन्नू तेरी अंखिया सुर में लागे...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
बन्नू तेरी अंखिया सुर में लागे-
बन्नू तेरा मुखड़ा लाख का रे-
बन्नू तेरी बेंदी है हजारी-
बन्नू तेरा टीका है हजारी-
बन्नू तेरा मुखड़ा लाख का रे-
बन्नू तेरा बेसर है हजारी-
बन्नू तेरा कुंडल लाख का रे-
बन्नू तेरी अंखिया सुर में लागे...
