Impact :सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-पोरमेल, तहसील-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लोकनाथ यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नही था जिससे उन्हें अनेक तरह के परेशानी होती थी, कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी| तब वे एक साल पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब उनके राशन कार्ड बन गया है जिससे वे बहुत खुश हैं| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@9407993586. (183999 ) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

लालू और पीलू की कहानी...

ग्राम-तेलीटोला, जिला-कबीधाम, (छत्तीसगढ़) से रागेन्द्र प्रताप साहू एक कहानी सुना रहे हैं, एक मुर्गी थी, मुर्गी के दो चूजे थे एक का नाम था लालू दुसरे का नाम थे पीलू| लालू लाल चीजें खाया करता था, पीलू पीला चीजे खाया करता था| एक दिन लालू ने एक पौधे पर कोई लाल चीजें देखा और खा लिया| अरे ये तो लाल मिर्च थी, लालू की जीभ जलने लगी| मुर्गी दौड़ी हुई आई, पीलू भी आया वह पीली-पीली गुड का टुकडा ले आया| लालू ने झट से गुड खाया| उसकी मुहं की जलन ठीक हो गया | मुर्गी ने लालू और पीलू को लिपटा लिया | सम्पर्क नम्बर@9425299142. (184118) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की जानकारी...

जिला-राजनांदगांव, (छत्तीसगढ़) से परस कुमार यादव कोरोना वैक्सीन के बारे में बता रहे हैं कि भारत में जो कोरोना वैक्सीन बना है, उसे सब लगवाएं उसमे विश्वास करें| जिससे लाभ होगा| कोरोना वैक्सीन लगने के आधे घंटे तक आपको हास्पिटल में ही रखा जाएगा जब तक आप पूरी तरह से ठीक न हो जाएँ | आपको सोसल मीडिया में माध्यम से कई तरह के अफवाह लोग फैलाते हैं उससे बचें | और ठीक तरह से लोगों से दूरियाँ बनाए रखे और मास्क जरुर लगाएं | सम्पर्क नम्बर@9174623808.(184113) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: CORONA SONG VICTIMS REGISTER

कैसे भूल पाउंगी मै बाबा, सुनी जो तुमसे कहानियां...लोकगीत

जिला-जोंनपुर, (उत्तरप्रदेश) से अब्दुल एक लोकगीत सुना रहे हैं-
बाबुल जो तुमने सिखाया, जो तुमसे पाया-
सजन घर मै चली-
कैसे भूल पाउंगी मै बाबा, सुनी जो तुमसे कहानियां-
छोड़ चली आंगन में मैया, बचपन के निशानियाँ-
ओ मेरी प्यारी बहना सजाये रहना ए बाबुल की गली... (184124) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: FOLK SONG VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड में 30 घर हैं पीने के पानी का बहुत समस्या है...कृपया मदद करें

गॉंव-येर्रगुनट, पंचायत-उप्पाका, तहसील-पिनपाका, जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम (तेलंगाण) से भीमय्या बता रहे है कि हमारे वार्ड में 30 घर है, पीने के पानी का बहुत ही समस्या है| 20 सालों से यहाँ रह रहे है, अभी हम लोग तालाब का पानी पीते है| इस समस्या के लिए कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है |ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या के समाधान करने में मदद करें| P.O@9490157005, सम्पर्क नम्बर@8142802711. (152592 ) MS

Posted on: Jan 20, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATTER

« View Newer Reports

View Older Reports »