साक्षात्कार-विस्थापित बच्चो के लिए आंगनवाड़ी चलाती सेविका से बातचीत...
ग्राम-मेटागुढ़ा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा, (छत्तीसगढ़) से रिपोर्टर राजू पत्रकारिता यात्रा के दौरान अस्थिरताबाधित क्षेत्र से चलाने वाली आंगनवाड़ी सेविका फुल्मला राय जी का साक्षात्कार कर रहे हैं| आंगनवाड़ी क्र.1 चलानेवाली फुल्मला राय जी ने 2007 में सलवा जुडूम के वजह से विस्थापित हुए बच्चो के लिए टेंट लगाकर राहत शिविर में आंगनवाड़ी चलायी|वे 1996 से आंगनवाड़ी चला रही हैं|
Posted on: Nov 05, 2019. Tags: KONTA RAJU RANA SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER
Impact : वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगा, मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद-
ग्राम पंचायत-सरई माल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से सुनैना बाई और गंगादास महराज बता रहे हैं उन्हें वृद्धावस्था पेशन नहीं मिल रहा था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, तब उन्होंने 4 अक्टूबर को अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद उनकी समस्या हल हो चुकी है, उनको पेंशन मिलने लगा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गयी : संपर्क नंबर@9755711964.
Posted on: Nov 01, 2019. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact Story : स्कूल भवन का हैंडपंप था ख़राब सन्देश रिकॉर्डिंग करने के बाद ठीक कर दिया गया...
ग्राम धुमाधाड़, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है. ग्राम धुमाधाड़ (कठरापारा ) प्राथमिक स्कूल भवन में हैंडपंप ख़राब था जिसे स्कूली बच्चें कुंवा का पानी पिए रहे थे स्कुल बच्चो की संख्या करीब 80 की है. कुंवा का पानी पिने से बच्चे बीमार भी हो रहे थे इस समस्या को संबधित अधिकारीयों के पास शिकायत भी किये परन्तु कोई कार्यवाही नही किये इस लिए दिनांक 03/04/2019 को सीजीनेट स्वर वाले साथियों से मदद की अपील किये सीजीनेट स्वर सुनने वाले की प्रयास से प्राथमिक शाला स्कूल की हैंडपंप ठीक कर दिए है इस लिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को एंव सभी अधिकारियों को धन्यवाद कर रहे है.
Posted on: Oct 31, 2019. Tags: IMPACT STORY RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
दीपावली त्यौहार में खुशियाँ मनाने के साथ-साथ कुछ सावधानियों का ख्याल रखना जरुरी है...
जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहा है दीपावली त्यौहार में उत्साह एंव खुशियाँ मनाने के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरखनी पड़ती है, जैसे दीपावली त्यौहार में फटाके जलाते समय कई लोग प्रकार की से जलाना यही बुल जाते है और अपनी ही जान जोखिम में लगा देते है इसी सन्दर्भ में बचने का उपाय बता रहा है, इसमें कई प्रकार की किनिकल मिला रहा है जैसे लेड, मैग्नीज, कापर, पोटेशियम आदि प्रकार के मिला रहता है, जो इनके धुवाँ फेफड़े चले गये तो दिक्कतें में पड़ जाते है. इस लिए अपने आस-पास सुरक्षा के व्यवस्था बनाए रखना चाहिए. अगर किसी प्रकार की कोई घटना हो जाता है या फिर जल जाता है तो जले हिस्से से कपड़ा नही हटाना चाहिए और किसी प्रकार की कोई पट्टी भी नही करे उसे तात्कालिक अस्पताल ले जाना चाहिए. घर के छोटे बच्चों के ऊपर भी निगरानी बनाए रखना चाहिए. फटाके के अवशेष को हाथ नही लगाना चाहिए. साँस के रोगियों को इस स्थान से बिलकुल ही दूर रहना चाहिए जिसे संतुलित हवा ले सके.
Posted on: Oct 27, 2019. Tags: BAGHEL BASTAR CG BHOLA SONG STORY VICTIMS REGISTER
राजस्थान डोंगरपुर से 2019 दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाए...
राजस्थान डोंगरपुर से प्रकाश मीना (दृष्टिहीन) से भारत देश मे मनाए जाने वाले दीपावली त्योहार इस वर्ष 27/10/2019 मनाए जाने पर सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियो को हार्दिक बधाई एंव शुभ कामनाए कर रहे है। जीसीनेट स्वर मे प्रसारण किए जाने वाली कार्यक्रम जिसे सुन कर लोग उत्साहित हो रहे है ओर इस प्रकार की कार्यक्रम लगातार करते रहे है सभी को प्रेरित एंव शुभकामनाए कर रहे है|

