जय हिन्द के नारा से गूंजे सगरो जहनवा रे जां...गीत-

मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
एक भारत श्रेष्ठ भारत देश आपन महनवा रे जा-
जय हिन्द के नारा से गूंजे सगरो जहनवा रे जां-
एक भारत श्रेष्ठ भारत देश आपन महनवा रे जा-
जय हिन्द के नारा से गूंजे सगरो जहनवा रे जां...

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आवेदन करने के बाद भी नाम दर्ज नहीं हुआ...

ग्राम-बिछिया, पंचायत-गहुमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार आदिवासी बता रहे हैं वे किसान है उन्होंने 9 किसानो के साथ अपना नाम कंप्यूटर में दर्ज कराने के लिये जवा तहसील में आवेदन किया था लेकिन आज तक नाम दर्ज नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जो 6000 रुपये मिलना था उन्हें नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9993474875. संपर्क नंबर@8269282430.

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: ASHOK KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती...गीत-

धनबाद (झारखण्ड) से उमेश कुमार सूरी एक गीत सुना रहे हैं :
इसकी रचना स्वयं की है – जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती-
जागो ये भारत के वीरों, भारती पुकारती-
भारती पुकारती, माँ भारती पुकारती-
ये ज़मी गाँधी, भगत, सुभाष की अरमान है-
हम हैं इस धरती के बेटे ये हमारी शान है-
फिर मिट रही है क्यों हमारी देश की पहचान है...

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: DHANBAD JHARKHAND SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER

15 जनवरी 2020 भारतीय निषाद राज पार्टी को लेकर कार्यक्रम...

मुजफ्फरपुर (बिहार) से समाजसेवी विनय निषाद कुंडल गांव में होने वाली कार्यक्रम के बारे में बता रहे हैं, 15 जनवरी 2020 को मुजफ्फरपुर कालेज कुंडल में देश गतिविधी को देखकर और गरीबो की स्थिति को देखते हुए एक पार्टी का गठन किया गया है, जिसका नाम है भारतीय निषाद राज पार्टी इसी को लेकर कार्यक्रम होना है जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे|

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारा जल जीवन अभियान...गीत-

किसी भी देश का विकास वहाँ की संस्कृति से होती है और संस्कृति का विकास लोक संस्कृति से होती है :
हमारा जल जीवन अभियान-
हमें बताता पानी बचाना-
और सुख का निर्माण-
वर्षा जल का संचय करना-
पानी है अमृत समान-
पोखर, तालाब, नदी, कुआ बचाना-
संस्कृति अपनी महान, हमारा जल जीवन अभियान ...

Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »