कविता : उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा...
प्री मेट्रिक छात्रावास-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है रानाधिर एक कविता सुना रहा है:
उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा-
उठों-उठों सन्देश दे रहीं है दिशा-दिशा-
खिले कमल अरुण-तरुण, प्रस्पत बना रहा-
गगन सामने विकास है साज-सजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा, प्रस्पत बना रहा...
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
केन नदी पर अवैध खनन पर रोक की मांग...कृपया मदद करे.
जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधुसिंह लोधी अवैध खनन के बारे में बता रहे है| केन नदी रामपुर, जिला-छतरपुर से खनन कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है, जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होती है, जबकि भारी मात्रा में मध्यप्रदेश का खनिज दुसरे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है| इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशाशन की भूमिका भी शक के घेरे में है| मांग कर रहे है कि, मध्यप्रदेश खनिज विभाग भोपाल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अवैध खनन करने वालोँ के ख़िलाफ़ कार्यवाही करे, मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री से भी अपील कर रहे है कि, इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही कर अवैध खनन पर अंकुश लगाये. कलेक्टर@7587968200. मुख्यमंत्री@9810022033. साधुसिंह लोधी@8719095669.
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: PANNA MP SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा...
जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार अहिरवार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहा है:
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
काहा ले आवे सरस्वती, मैया काहा ले आवे गंगा-
सब मैया के शरणों हव में रहथों मैं गांव-
काथा राम के सुनैया, काटा लगे ना तोर पाँव मा-
शंकर विष्णु ब्रम्ह लोक में, तीनो भक्तन के पुजारी-
गजों और ग्रह लड़े जल भीतर, निकल गयें सब पाँव-
काथारा के सुनोइया काटा लगे ना तोर पाँव मा...
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: ASHOK KUMAR AHIRWAR DONDORI MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दमा रोग का पारम्परिक घरेलू उपचार...
ग्राम-रणय, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैधराज केदारनाथ पटेल दमा का घरेलू उपचार के नुस्ख़े बता रहे है, जिनका की पिछले 40 वर्षो का पारम्परिक देशी उपचार करने का अनुभव साझा कर रहे है. सामग्री-अर्जुन छाल, पिपली, दाल चीनी, गुड़, दूध, इलायची, इन सभी को मिलाकर काड़ा बनाकर पिने से लाभ होता है. मात्रा: 250 ग्राम दूध, 250 ग्राम पानी, 10 ग्राम अर्जुन छाल, 5 ग्राम दाल चीनी, बड़ी पीपल, 1 बड़ी इलायची, 50 ग्राम पुराना गुड़ इन सब का काड़ा बनाकर दिन में 2-से 3 बार आवश्यकता अनुसार सेवन करने से दमा रोग में लाभ होता है. सम्पर्क@9826040015.
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER
नही मिला मनरेगा का मजदूरी शिकायत किये, कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे-
ग्राम- कान्हाखैरो, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू गाँव के लोंगो की मजदूरी के पैसे नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रही है| डेढ़ वर्ष पहले रोजगार गारंटी योजना में काम किया था जिसका की 15-20 लोगो का मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं हुआ है, अधितकतर पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण शिकायत करना नही जानते इस वजह से और अधिकारीयों जानकारी नही दे पाते है बताया रहा है, सरपंच सचिव से इस संदर्भ में पूछने पर वह कहते है बैंक खाते में पैसे डाल दिए लेकिन जब बैंक जाकर चेक कराते है तो बैंक में मजदूरी का पैसा नहीं आया है| इस लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे. CEO@07741232895. कलेक्टर@9479118118.
