स्वास्थ्य स्वर : सांप का जहर उतारने का घरेलु उपाय...
ग्राम-अद्वाल मुजाकी पारा, पंचायत-छोटेकिलेपाल, ब्लॉक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ बैद्य बुधराम मुचाकी आज हमारे श्रोताओं को सांप काटने का आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं: चिरचिरा गोंडी में इसे कुरुच बोलते हैं यदि किसी को सांप काटे तो 5 से 6 इंच उसके ऊपर रस्सी से बांध दे ताकि जहर शरीर में न फैले और चिरचिरा के जड़ को खोद कर ले आये और उसे कूटकर आधे गिलास पानी में मिलाकर छानकर मरीज को पिलाने से पूरा जहर उतर जाता है इसके अलावा और भी कई तरह कि बिमारियों का दवा प्राप्त कर सकते हैं: सम्पर्क नंबर@9407638531 CS
Posted on: May 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG BUDHRAM MUCHAKI HELATH
मोर भारत माँ के अंगना मा सोने के बिहनिया ले चिरईया बोले न...छत्तीसगढ़ी गीत
डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर भारत माँ के अंगना मा-
सोने के बिहनिया ले चिरईया बोले न
दिन के हरियर तिवरा पहिरे-
रात के चंदैनी के झोल-
संझा के बेरा ला का कैबे संगी-
लाल कमल कस फूल-
सोने के बिहनिया ले चिरईया बोले न...(AR)
Posted on: May 16, 2021. Tags: CG SONG JANJGIR CHAMPA MANS RAM YADAV
लॉक डाउन बढ़ गया है, खाने की दिक्कत हो रही है...
M ब्लाक, मकान नं 226, नानक चौक, भोपाल नगर, नजबगढ़, दिल्ली से रमेश कुमार त्रिपाठी बता रहे हैं, वे दिव्यांग हैं, लॉक डाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबर पर संपर्क कर भोजन व्यवस्था कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9752363339. (187880)
Posted on: May 15, 2021. Tags: DELHI LOCK DOWN PROBLEM RAMESH KUMAR TRIPATHI
ये धुतमा के बाजार झूलवा झुलाहूँ...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-जयजयपुर , जिला-जांजगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये धुतमा के बाजार झूलवा झुलाहूँ-
तोला धुतमा के बाजार-
अंगूठी ला तरी तरी बिछिया निमांग-
ये दे लेबे जोड़ीदार अंगूठी ला तरी तरी-
ये धुतमा के बाजार झूलवा झुलाहूँ...(AR)
Posted on: May 15, 2021. Tags: CG SONG CHAMPA JANJGIR MANAS RAM YADAV
पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात के बारे में जानकारी...
ग्राम+पंचायत-चित्रकोट रानीतरई पारा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ डेंगूराम पुजारी बता रहे है कि चित्रकोट बहुत पुराने पार्वती गुफा, मंदिर, मूर्ति ज्योतिर्लिंग भी है | चित्रकोट में जो पानी गिरता है उस नदी का नाम इन्द्रावती है जो देखने में बहुत सुन्दर है | यह नदी महाराष्ट्र सिरोंचा से होकर गोदावरी नदी में मिल जाती है | चित्रकोट को भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है | यह पर्यटन स्थल भी है | चित्रकोट में छोटे मोटे जीव जंतु भी है | कीर्ति साहू@
