मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा कब मिला
रीवा जिला (मध्यप्रदेश) से जगदीश जी सीजी नेट के श्रोताओ को मोर के संबंध मे बता रहे हैं| मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और भारत में इसे कब से राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा मिला इसकी जानकारी इस प्रकार है| मोर समूह में रहना पसंद करते हैं इसकी तीन प्रजाति पाई जाती है| इनमें से दो एशियन मूल की और 1 अफ्रीकी मूल की है| नीला मोर भारतीय एवं हरा मोर अफ्रीकी होती हैं| कागों मोर मुख्यतः अफ्रीका, भारत, श्रीलंका और बर्मा में पाए जाते हैं| नीले मोर को 26 जनवरी 1963 को भारत सरकार द्वारा राष्टीय पक्षी का दर्जा मिला| यह मोर जमीन पर रहने वाले पक्षी हैं और कम ऊंचाई पर उड़ते हैं| इनका मुख्य भोजन -टिड्डे, चूहे, दिमग, कीड़े, घास, फल, बीज इत्यादि होते हैं|इनकी ऊंचाई 6-7 फिट होती है| इनके पंख का पैलाव 4.9 होता है|नर मोरके पंख में हल्की हरा रंग का होता है और इनकी पंखों को लोग घर में रखते है इनकी धार्मिक मान्यता है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9109784723.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BIRD INFORMATION JAGDISH REVA MP NATIONAL
एक ही बार पेंशन मिला और बंद हो गया
ग्राम-छिंदबहार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से मोहन कश्यप जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है, इन्होंने अपने पिताजी की पेंशन को लेकर शिकायत दर्ज करा रहा हैं| इनके पिताजी की उम्र 60 साल से ऊपर है उनको पेंशन मिलना था सिर्फ एक ही बार पेंशन मिला और बंद हो गया| सरपंच-सचिव से बात किया तो कहा गया कि मिलेगी| कृपया सीजी नेट के श्रोताओं से अपील है इनके पिताजी को पेंशन दिलाने में मदद करें| नंबर@6205435548, संपर्क सरपंच@7087797876, सचिव@9406109547.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PENSION PROBLEM
पारंपरिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे है
पंचायत बिरगली (कलापारा), ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ऊँगी जी बस्तर की पारंपरिक कृषि के बारे में जानकारी दे रहे हैं|इनके गाँव में रशायनिक खाद का प्रयोग किए बिना ही अच्छी फसल प्राप्त करते है|फसलों में सिर्फ गोबर खाद का उपयोग कर धान, मड़ैया, कोदो, कुटकी, मक्का, जुड़नगा आदि फसलों को बोया जाता है|मड़ैया का उपयोग गर्मी में ज्यादा करते है इसका पेज बनाकर पीने से शरीर में तंडक बनी रहती है और यह शुगर लेवल को भी काम करता है|मुनगा भाजी और कोदो खून साफ करता है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@
Posted on: Jan 17, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG HUNGI BIRGALI INFORMATION KALAPARA
बस्तर में हिंसा ..
पारस कुमार यादव , राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ ) से बोल रहे हैं ये छात्र है और आप सभी को स्वं की विचारधारा बताने जा रहे हैं|आज भी माओवादियो और पुलिसों के बीच लड़ाई होता है , तो इसमें कई पुलिस वाले और आमआदमी मारे जाते है|जो नक्सलवादी है सबको सभा बुलाकर उनसे शांति पूर्वक बात किया जाए , और उनसे पूछा जाये की वो क्या चाहते हैं , क्योकि हिंसा से कुछ नही होगा हिंसा से आमआदमी , पुलिस , नक्सलवादी के लोग मारे जाते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7587378783 .
Posted on: Jan 17, 2022. Tags: CG NAXLI PARAKKUMAR YADAV PROBLEM RAJNANDGAON
गैस कनेक्शन नहीं लगा है कृपया मदद करें
ग्राम-बस्तानार, ब्लाक-बस्तानार, जिल-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बमनराम गावड़े उपसरपंच जी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनके गाँव में 50 परिवार है और सरकारी योजना के द्वारा मिलने वाला गैस कनेक्शन नहीं लग पाया है|गैस के लिए काही बार अधिकारियों को आवेदन भी दिया गया है, परंतु अब तक नहीं लगा है|इनका कहना है की गाँव के लोग गैस कनेक्शन न होने के कारण लकड़ी से भोजन पकाते हैं|कृपया गैस कनेक्शन के लाभ लिए इन नंबर पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें|संपर्क नंबर@6268551127, जिला पंचायत सीईओ@9004037600, कलेकटर@8458956694, बस्तानार सीईओ@ 9406016762.
