लॉकडाउन में खाने, रहने के लिये नहीं है, कंपनी में काम नहीं है, घर जाने में मदद करें-

हिल रोड़, बैन्ड्रा वेस्ट, सेंट एंड्रू चर्च, तालुका-बांद्रा, सांताकुंज, पिन कोड 400050, मुंबई
महाराष्ट्र से रहीस कुमार साहू बता रहे हैं कि उनके पास रहने खाने की समस्या है, जिस जगह काम करते थे, अब वहां भी काम नहीं है, वे रीवा जिले मध्यप्रदेश के निवासी हैं, साथ में लगभग 40 लोग हैं, तकलीफ में हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9833473288. (167096)

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUMBAI SANTAKUNJ SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना का है कहना, शराबी होना पर मजदूर न होना...कोरोना पर कविता-

कानपुर उत्तर प्रदेश से के. एम. भाई आज कोरोना महामारी के बारे में बताते हुये एक कविता सुना रहे हैं :
कोरोना का है कहना-
शराबी होना पर मजदूर न होना-
अमेरिका जाना पर भारत में न रहना-
खूब रोना पर कुछ न कहना-
भूखे रहना और बार बार हांथ धोना-
कोरोना का है कहना-
शराबी होना पर मजदूर न होना...

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA POEM KM BHAI SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने की समस्या है, परिवार में दिक्कत हो रही है, मदद करें-

नयागांव, फेस 2, गली नंबर 5, सेक्टर 87, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से मुन्नी बता रही हैं, लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ हैं, परिवार को भोजन की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7701925196. (167156)

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUNNI NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact : राशन नही होने से लॉकडाउन का पालन करना मुश्किल हो रहा था, अब राशन मिल गया है...

ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) लौरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और लॉक डाउन के कारण वे बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर में राशन नहीं है जिसके कारण उनके परिवार को समस्या हो रही थी |जिसके कारण खेत में जाकर काम करने की स्थिती उत्पन्न हो रही थी | और एसा करने से लॉक डाउन का पालन नहीं हो सकेगा, खाद्यान वितरण अधिकारी का कहना जिसके पास BPL नहीं कार्ड है उनको राशन नहीं मिलेगा, अब उन्हें राशन मिल गया है सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7566211659.

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: पुणे महाराष्ट्र लॉकडाउन में फसे थे खाने के समस्या हो रही थी... खाना अब मिल गया है

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राहुल यादव बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उसमे रीवा जिले से महाराष्ट्र के पूना जिले के खंडे नगर कॉलोनी में फंसे हैं, ये जगह बाघरोली मार्ग पर है, उनको खाने के लिये राशन की समस्या हो रही है, जिस कंपनी में वे काम करते हैं उससे मदद नहीं मिल रही है, वे अपने गाँव आना चाहते हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण नहीं आ सकते हैं अब उन्हें खाना मिल गया है साथी सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9527299894.

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »