धान खरीदी केंद्र में धन खरीदी बंद, ग्रामीण किसान परेशान, कृपया मदद करे...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ब्लाक, तहसील मुख्यालय के ट्राईफेड गोदाम से राजेंद्र गुप्ता जिसने के साथ मौजूद ग्रामीण किसान बता रहे है धान खरीदी से जहां पर धान की खरीदी होती है, धान बिक्री के लिये आये किसानो का कहना है, इस समय धान खरीदी कार्य बंद कर दिए है, जिस दर पर धान की खरीदी करने की बात सरकार द्वारा कहा गया था, उस दर पर खरीदी नही किया जा रहा है वर्तमान में ब्लाक मुख्यालय के सभी किसान परेशान है, किसानों कहना है इसलिये वे सभी श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103. SDM@9425584600. विधायक@9152222228. प्रबंधक@9755230699. संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: RAIGARH CG RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सन्देश रिकॉर्ड कराने के पश्चात मिला एक महीने का विधवा पेंशन, बाकी बकाया राशि दिलाने मदद करे...

ग्राम-पिपरखूंटी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर उनके साथ है ग्रामीण विधवा महिला रूपा बाई बता रही है निराश्रित विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या ग्राम पंचायत के अंतर्गत तहद आने वाले गाँव नवलपुर निवासी रूपा बाई के द्वारा बताया जा रही है पिछले 4 महीनें से नही मिल रहे थे निराश्रित (विधवा) पेंशन जिसका शिकायत सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया गया जिसके उपरान्त सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से एक महीने का निराश्रित (विधवा) पेंशन दिलाने में सहयोग किये जिसे सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियो को आभार व्यक्त कर रहे है, बचें 3 महीनें के निराश्रित (विधवा) पेंशन दिलाने में फिर से सहयोग करें, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर अधिकारीयों से बात कर निराश्रित (विधवा) पेंशन दिलाने मदद करे. CEO@7974539283. सचिव@8319568146.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: MUNGELI CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

देश भक्ति कविता : मन समर्पित, तन समर्पित...

ग्राम-भांडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) भोला बघेल और उनके साथ है स्कूली छात्रा करीना कुमेटी व सविता एक कविता सुना रहे है:
मन समर्पित, तन समर्पित-
और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती-
तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्‍हारा ऋण बहुत है, मैं अकिंचन-
किंतु इतना कर रहा, फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊँ सजाकर भाल मैं जब भी-
कर दया स्‍वीकार लेना यह समर्पण।-
गान अर्पित, प्राण अर्पित-
रक्‍त का कण-कण समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती-
तुझे कुछ और भी दूँ...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

पेयजल की सुविधा मिला नही लगभग 15 साल हो गया, किये आवेदन कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-बोरगांव, पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और उनके साथ में है रायसिंह, सोमारू, बुधुराम, मदन एंव समस्त ग्रामवासी बता रहे है मोहल्ले में हैंडपंप नही पेयजल की समस्या करीब 15 सालों से 300 मीटर से पानी ला रहे है लगभग 12 घरों की संख्या इस विषय पर ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत किया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नह किये ग्रामवासियों का कहना है एक हैंडपंप लगा देवें जिसे सभी शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक फ़ोन कर हैंडपंप लगवाने में मदद करे. रायसिंह@7587158152. सरपंच@9691809536. सचिव@9407692808. PHE-SDO@9425593923. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: KNHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : कर मोरे कोदी एक सुल के...

ग्राम-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिलाएं छत्तीसगढ़ी ब्याह गीत सुना रहे है:
कर मोरे कोदी एक सुल के-
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ये मोरा भैयातोरैय फुल के
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे-
ये बाबा जी के मंदीर बढ़िया हे न-
का साग रांधे कुन्दरुच कुंदरू-
लालू गाड़ी बाजे रामा हो-
ये मोरे भैया बैला में घुंघरू-
नरुवा में गाड़ी बाजे ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »