हम 150 लोगो ने मिलकर 2015-16 में काम किये थे, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...
पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ से जगत सिंह मंडावी पटेलपारा, पवनकुमार मंडावी पटेलपारा,आशुराम मंडावी,सुकड़ापारा से बता रहें है कि 2015-16 में रोड बनाने का काम शुरू हुआ था जिसमे 150 लोगो ने काम किये थे लगातार दो माह तक काम हुआ है जिसमे एक गोदी का 172 रूपये के हिसाब से खुदवाये है यह काम सचिव सरपंच के द्वारा करवाया गया है जिसका पेमेंट 190000 हो रहा था उसमे से 77000 का पेमेंट आधा-आधा करके दिए है बाकि का लगभग 1 लाख 13 हजार पैसा नहीं मिला, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गये नम्बरों में बात करके मजदूरी भुगतान का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@6261330989, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@8103209029.
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM
हमारे नयापारा में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, रोड बनवाने में मदद करें...
छत्तीसगढ़ राज्य जिला-बस्तर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, ग्राम पंचायत-भेजा के आश्रित मोहल्ला नयापारा से संतकुमार धुर्वे साथ में ग्राम पंचायत के वार्ड पंच उमावती कश्यप बता रही है कि उनके नयापारा में रोड नहीं है उसके कारण आने जाने में समस्या हो रही है | उसके लिए उन्होंने पुराने सरपंच दिलीप कश्यप के पास मौखिक बोला गया था तो वे लिखित मांग रहे थे | लेकिन उन्होंने बाद बोला की मैंने प्रस्ताव भेजा हूँ और लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं है, अभी वर्तमान नये सरपंच के पास शिकायत नहीं किये है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : वार्ड पंच संपर्क @7646984438. CEO@8889251366. कलेक्टर@8458956694. सचिव@7648021198. सरपंच@9479224461. (173719)
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सिला गो नाय नेव तुले दाय यामू गोय रोंय दय...गोंडी गीत-
ग्राम-बुडगीभाटा, पंचायत-चितापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ में गाँव की महिलाएं है जो एक गोंडी गीत सुना रहीं है:
सिला गो नाय नेव तुले दाय यामू गोय रोंय दय-
जेता गोरु यामू गोय न न-
उंडा नू ये नोय नीरू नाय-नाय तोंदा आगये-
अल्लों तुले दाय ले...
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: GONDI SONG
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, गाँव के लोग नाले का पानी पीकर बीमार हो रहे है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-नेगानार, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से फूलसिंह चौहान बता रहें है कि उनके गाँव में पीने की पानी का व्यवस्था नहीं है, नाला से पानी पी रहें है, जिसके कारण गाँव के लोग बीमार हो रहें है उनका कहना है बच्चे बुजुर्ग नाले का पानी पीके बीमार होते है, उनके कहना कि उनके गाँव साफ पानी की व्यवस्था की जाये ताकि लोग स्वस्थ रह सके इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिये गये अधिकारीयों के नम्बरों में बात करके साफ पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, सरपंच@8839768368, संपर्क नम्बर@6264697372. (173824)
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास...प्रेरणा गीत-
ब्लाक-बैकुण्डपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रहीं है-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास-
गिरजा नहीं जाते हो, दूर चले जाते हों क्यों-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास-
रत्ना नहीं जाते हो, दूर चले जाते हो क्यों-
ज्ञान भी हैं वरदान भी हैं, सब कुछ तो हैं तेरे पास...
