गांव में एक नाला है उस में फूल नहीं बना है, लोगों को आने जाने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना प
ग्राम पंचायत पनवार, जिला रीवा मध्यप्रदेश से गोलू कुमार रजक जी बता रहे हैं उनके तो भाई बहन है उनको स्कूल जाने में बहुत तकलीफ होती है रास्ते में एक नाला है उस नाला में फूल नहीं बना है फुल नहीं होने के कारण कई लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाता है इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक पुल नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके फूल बनाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर-8602773926.
Posted on: Oct 11, 2022. Tags: DAM GOLU KUMAR MP PROBLEM RAJAK REWA
हमलोग गरीब है अपना रहने का घर नहीं है,टुटा फुटा घर है जो कभी भी गिर सकता है,मदद करे ...
अर्चना प्रजापति,ग्राम बैधनाथ,पंचायत बैधनाथ, ब्लाक रीवा,तहसील हुजुर,जिला रीवा, मध्य प्रदेश से बता रहे है,की मेरे पिता श्री श्यामलाल प्रजापति का प्रधानमंत्री आवास के लिए, 2021 में रोजगार सहायक के द्वारा फोटो लिया गया और बताया गया की खाता में पैसा आ जायेगा आवास बनाने के हेतु,पर एक साल हो गया अब तक पैसा नहीं आया है,हमलोग गरीब है अपना रहने का घर नहीं है,टुटा फुटा घर है जो कभी भी गिर सकता है और हम पूरा परिवार बेघर हो सकते है,हमारे जैसे गरीब ब्यक्ति को घर मिल सके,इसके लिए दिए गए पंचायत के अधिकारियो से बात कर मदद दिलाने का प्रयास करे,सरपंच संतोष मिश्रा @7415492277 रोजगार सहायक दिलीप मिश्रा @9893420215,पीड़ित ब्यक्ति @7354770571 में बात कर मदद करे
Posted on: Oct 10, 2022. Tags: HUJUR IMPACT MP REWA
दसरथ के राज कुमार वन में फिरते मारे मारे...भजन गीत
ग्राम-मवई, पोस्ट-अलहिया, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक
गीत सुना रही है:
दसरथ के राज कुमार वन में फिरते मारे मारे,
दुनिया के पालन हार वन में फिरते मारे मारे,
थी साथ में जनक दुलारी पत्नी प्राणो से प्यारी,
सीता सतवंती लाल वन में फिरते मारे मारे,
दुनिया के पालन हार वन में फिरते मारे मारे...
Posted on: Oct 09, 2022. Tags: BANDHA BHAJAN SONG UP
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है... राष्ट्रीय गीत
दिव्या योगी, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश से एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हो इसपे बार बार क़ुरबान,
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है,
जय हो भारत माँ जय हो भारत माँ,
इसकी धारा पे बहती गंगा मैया,
यहां पर आए राम और कृष्णा कन्हैया,
हुए सभ्यता शुरू यहा पे रचे वेद पुराण,
ये भारत देश हमारा है हमे प्राणो से प्यारा है...
Posted on: Oct 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP RASHTRIYA SONG
गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं कृपया मदद करें
मोहन सिंह राठौर, ग्राम पंचायत दादरी, ब्लाक करकेली, जिला उमरिया मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है लगभग 1 साल हो गया बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भर जाता है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए सीसीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। की दिए गए नंबर पर बात करके गांव में रोड बनाने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर8750268096.
