मैया रानी जो आने का वादा करो...देवी भजन-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक देवी भजन सुना रहे हैं :
मैया रानी जो आने का वादा करो-
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं-
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी-
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं-
कितना सुन्दर लगे मेरी माँ का भवन-
स्वर्ग में भी तो ऐसा नजारा नहीं-
माँ की खातिर में सारा जगत छोड़ दूँ-
इसके चरणों से उठना गवारा नहीं,
माँ अगर मेरी नजरो के आगे रहे,
मन के मंदिर में इसको बसाता रहूं....

Posted on: Oct 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : घाव को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी घाव ठीक करने का घरेलु उपचार बता रहे हैं, नीम के पेड़ की छाल 100 ग्राम लेकर एक मिट्टी के बर्तन में रखकर उसे मिट्टी से लेप कर लें, उसके बाद उसे जलाकर कर भस्म बना लें, उसके बाद बाहर निकालकर उसमे सरसो का तेल मिलाकर क्रीम बना लें| उस लेप को रुई में लेकर घाव पर लगायें, लाभ हो सकता है, लेप का उपयोग करने से पहले नीम पानी से घाव को साफ करें| ये प्रक्रिया दिन में दो बार करें| भोजन में बैगन, मटर, चना, गुड, भुनी मछली, उड़द दाल, मसूर की दाल, सेमी का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Oct 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

भक्ति गीत : मना के लाबो जी मना ले लाबो न, लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक गीत सुना रहा है:
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी-
मना के लाबो चला लाला लंगुरवा ला-
रामचंद्र के भगत मयारू-
माई के दुलरवा ला मना के लाबो-
त्रिशूल, धनुषवा के मन नही आवे-
मन नही आवे लंगुरवा मन नही आवे-
मना के लाबो जी मना ले लाबो न-
लाला लंगुरवा ला मना के लाबो जी...

Posted on: Oct 03, 2019. Tags: KUSHKMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बेवची (चर्म रोग) दूर करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय-

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गाँधी बेवची (चर्म रोग) को ठीक करने का घरेलु विधि एंव प्रयोग बता रहे हैं. बेवची (चर्म रोग) कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि-दाद, खाज, खुजली, छाछन, छाले, खसरा, फोड़े, फुंसी आदि। बहुत से मामलों में हम आयुवेदिक व घरेलू उपचार से रोग को ठीक कर सकते हैं, पर कई मामलो में एक अच्छे से सलाह लेना उचित होता है। आज इस सन्देश में हम चर्म रोग ठीक करने के उपचार जानेंगे :- खाने का चुना एक चमच, कपड़ा धुलने का सोडा एक चमच इन दोनों को गाड़हा (घोल) बना ले रुई के मदद के सहारे रोग वाले जगह पर लगाये जिसे राहत मिलता लाभ मिलता है| प्रति दिन एक सप्ताह तक उपयोग करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@ 9111061399.

Posted on: Oct 02, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

देवी भजन : आंबे चरण कमल है तेरे, हम भौरें है जनम-जनम के-

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक देवी भजन सुना रहा है:
आंबे चरण कमल है तेरे-
हम भौरें है जनम-जनम के-
निस दिन देते फेरे-
आंबे चरण कमल है तेरे-
तू धरती जग पालन करती-
अम्बर का आधार है तू-
सब सुख झूठे, सब दुःख झूठे-
इस जीवन का सार है तू-
तू सत्यम तू शिवम् सुंदरम-
हम सब चक्कुल चि तेरे-
आंबे चरण कमल है तेरे...

Posted on: Oct 02, 2019. Tags: KUSHKUMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »