Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम पंचायत-रेलागुंज, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से शंकर लाल नेताम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पंचायत के माध्यम से नया हैंडपंप का निर्माण करवाया गया था लेकिन उसमे लगने वाले सामान पंचायत के द्वारा नही लगाया जा रहा था, कई बार उन्हें कहने के बाद नही लगवा रहे थे तब ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब हैंडपंप का नया सामान लग गया है, सभी ग्रामीण को भरपूर मात्रा में पीने का पानी मिल रहा है, जिससे वे खुश हैं और सीजीनेट के साथी और जिले के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8305136883.

Posted on: Apr 13, 2021. Tags: CG IMPACT KONDAGAON SHANKAR NETAM

गंगा नहाये बर हो...भजन-

ग्राम-पपरौड़ी, जिला-अनूपपुर, मध्यप्रदेश से सोनू राठौर एक भजन सुना रहे हैं, गीत के बोल है, “गंगा नहाये बर हो” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Apr 12, 2021. Tags: ANUPPUR MP SONG SONU RATHOUR

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...

ग्राम-तमनार, ब्लाक-तमनार, जिला रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र के किसानो को धान की भुगतान उचित दाम में नही मिल रहा था, उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, तब वे दिन पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और अब उन्हें उचित धान की बिक्री का उचित दाम मिल गया है, सभी किसान खुश होकर मददगर साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9993891275.

Posted on: Apr 12, 2021. Tags: CG IMPACT RAIGARH RAJENDRA GUPTA TAMNAR

अपनों देश को बचाओ रे मलेरिया को दूर भगाई के...गीत

ग्राम-धनहा,जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
अपनों देश को बचाओ रे-
मलेरिया को दूर भगाई के-
सुन लो मेरे भईया सुन लो-
सुन लो मेरी बहना-
अपने घर के आस पास में-
साफ सफाई रखना-
अपनों जीवन बचाओ रे...(AR)

Posted on: Apr 08, 2021. Tags: KUSWAHA MP SANDIP KUMAR SIDHI

कोयलिया बोली रे...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
कोयलिया बोली रे-
अम्बुआ की डाल अपनो कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनंदन अपना कोई नहींआ रे-
बाग लगाए बगीचा लगाए-
और लगाए केला रे बालम और लगाए केला...(AR)

Posted on: Apr 08, 2021. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »