impact: Government recorded our statement after report on CGnet Swara...
ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे हैं, उन्होंने 2 महीने पहले एक समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने उसके पहले आदिवासी आयोग में भी आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, जिसमे वन विभाग, पुलिस विभाग और गाँव के कुछ लोगो द्वारा ताड़ीदहरा के आदिवासी लोगो को प्रताड़ित किया गया था, जिसकी सुनवाई 8 दिन पूर्व सीजीनेट के सांथियो के मदद से हो गई जब उन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला था, इसलिए वे सभी सीजीनेट के सांथियो और उन अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की सभी को धन्यवाद दे रहे हैं : हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT KABIRDHAM PANDARIA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our water problem got solved after report on CGnet Swara, thanks...
पंचायत-भांसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, बोरिंग में 3 की जगह 2 सोलर प्लेट लगे थे, जिसके कारण बारिश के समय वोल्टेज नही मिलने से उन्हें पानी नही मिल पाता था, जिससे नदी-नाले से पानी लाना पड़ता था, जिससे लोग बीमार पड जाते थे, गांव में 44 परिवार और 213 जनसंख्या है, जो समस्या से जूझ रहे थे, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव और जिला पंचायत में कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके बाद समस्या का निराकरण हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की: रीना अधिकारी@9752205080.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG DANTEWADA IMPACT RINA ADHIKARI SONG VICTIMS REGISTER WATER
Impact: Got our due wages after report on CGnet Swara, many thanks...
भुकभुका पारा, पंचायत-मगुर्दा, पोस्ट-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से धंसू उनके साथी पतराज मरकाम को बता रहे हैं कि उन्होंने फरवरी 2018 में इंदिरा आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में काम किया था, जिसका 120 रुपए के हिसाब से 17 दिन का 11 लोगो की मजदूरी मिलनी थी, जो नही मिल पा रहा था, ठेकेदार से कहने पर वह बात को टाल दे रहा था, अधिकारी भी मदद नहीं कर रहे थे तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड किया जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वालों अधिकारियों को उनका मजदूरी भुगतान हो चुका है, वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की : पतराज मरकाम@8085693745.
Posted on: Sep 27, 2018. Tags: BILASPUR CG DHANSU IMPACT MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER
impact: Started getting my pension after reporting on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुट्टी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं, उन्होंने दो महीना पहले सीजीनेट में निराश्रित पेंशन की समस्या को लेकर एक संदेश रिकार्ड किया था, जिसमे हेमकली नाम की वृद्ध महिला को एक साल से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा था, और अब उन्हें पेशन मिलने लगा है और उनको पुराना बकाया भी मिल गया है, हेमकली जी बता रही हैं कि वे खुश है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और फोन करने के बाद इस समस्या पर काम किया और इस वृद्धावस्था में उनकी मदद की : नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG IMPACT LORMI MUNGELI NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Now Bank does not charge money for opening accounts, passbooks...
राकेश कुमार केसरवानी, ग्राम-फुल्जोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से सीजीनेट की सरला श्रीवास को बता रहे है कि ग्रामीण बैंक के द्वारा खाता खोलने के पैसे लिए जाते थे बैंक अपनी मनमानी कर रहा था, पहले खाता खोलने के 100 रू, पासबुक के लिए 20 रू और पैसे आने पर हज़ार रू में 10 रू काट लिया जाता था और सभी लोग परेशान थे | इसकी शिकायत कई बार शाखा प्रबंधक से भी किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तो फिर दो महीने पहले सीजीनेट स्वर सन्देश को रिकॉर्ड करवाये थे अब अधिकारियों ने समस्या को हल कर दिया इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों और बैंक के अधिकारियों को सभी ग्रामवासियों की ओर से धन्यवाद दे रहे है |

