स्वास्थ्य स्वर : दांतो के दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं दांत दर्द में कोई भी आयुर्वेदिक टूथ पाउडर थोड़ा सा लेकर उसमे एक चुटकी पिसा नमक, पिसा हींग और सरसों की एक-दो बूंद मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें, उसके बाद दो बार सुबह और रात में दांतो पर घिसें और कुछ समय तक रहने दें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें, लगातार इसका प्रयोग करें, लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
7 वर्ष से बच्ची बीमार है संबंधित विषय पर जानकारी हो तो कृपया मदद करें-
प्रयोग समाजसेवी संस्था तिल्दा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से गीता देवांगन जो महादेव घाट रोड सत्यम बिहार कॉलोनी की रहने वाली हैं, वो बता रही हैं उनकी 7 साल की बेटी है, बेटी का जन्म 8 माह में हुआ था जन्म के बाद बच्ची नहीं रोई तो उसे 10 मिनट के लिये वेंटिलेटर में रखा गया था, उसके बाद बच्ची ठीक हुई, चेक के दौरान डॉक्टर बोले बच्ची का सर छोटा है, उससे कुछ दिक्कत हो सकती है 3 माह बाद बच्ची का विकास ठीक से नहीं होने की स्थिती में चेकअप कराया गया तब पता चला एक तरफ दिमाग की नस सूख गयी है जिससे एक तरफ का हिस्सा काम नहीं करेगा, बच्ची 7 साल की हो चुकी है और अभी भी स्थिती ठीक नहीं है, खिलाने के लिये उसे मसलकर खिलाना पड़ता है हमेशा बीमार रहती है, बरसात और ठण्ड में ज्यादा तकलीफ होती है| सीजीनेट श्रोता यदि किसी डॉक्टर को जानते है जो इसका इलाज कर सकते हैं या कोई ईलाज जानते हैं तो संपर्क कर मदद करें : संपर्क नंबर@8120971384.
Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG GAUKARAN VARMA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक गिलास दूध में एक कप पानी मिलाकर उबालें और 8 से 10 काली लहसुन छीलकर डालें जब दूध उबालकर आधा रह जाये तब उसे रख लें, दवा का सेवन दिन में दो बार सुबह शाम गुनगुना कर करें, लाभ मिल सकता है ठण्डी चीजों से बचें भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें| एच गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं गवार पाठा या एलोवेरा का रस 50 ग्राम, आंवला का रस 25 ग्राम दोनों को मिलाकर सुरक्षित रख लें| सुबह शाम 10-10 ml खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, इसमे तुलसी की 5-10 पत्ती और गिलोय
5 अंगुल मिला सकते हैं| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हरण या हर्रा का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल हरण जिसे हर्रा भी कहते हैं का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, हरण को घी के साथ सेवन करने वात नष्ट होता है, नमक के साथ सेवन करने से कफ साफ होता है, शहद के साथ सेवन करने से पित का नाश होता है, इस तरह से अलग-अलग मौसम में अलग-अलग पदार्थ के साथ सेवन करने लाभ होता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.
