स्वास्थ्य स्वर : फोड़ा फुंसी से बचने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय फोड़ा फुंसी से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, विधारा जिसे समुद्र शोख भी कहा जाता है | उसके पत्ते को फोड़े फुंसियों में लगाने से आराम मिलता है | इसके पत्ते को दोनों तरफ से अलट-पलट कर उपयोग में लाया जा सकता है | पत्ते का सामने वाला भाग घाव को पकाने का काम करेगा , वही दूसरी ओर पलटकर प्रयोग करने पर मवाद को सुखाने का कार्य भी करेगा, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9450036130. (169712 ) NP

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH MADHYA PRADESH HEALTH

हमारे गाँव में 36 घर है बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बुडुगुला, पंचायत-बुग्गा, ब्लाक-मनुगुरु, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेट्टि गंगाराजु बता रहे हैं कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, गाँव में 36 घर है, छोटा सोलर लाइट का उपयोग करते हैं, बिजली न होने के वजह से रात के समय बहुत दिक्कत हो रही है, MRO कार्यालय के पास दो तीन बार आवेदन पत्र दिये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या हल करने में मदद करें :संपर्क@7660896476. सरपंच@8185954200, उपसरपंच@8500596609, MRO@9866519557, PO@9490957005. (170106) NM

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM WETTI GANGARAJU

आज आवश्यक है कि लोगो को काम मिले जिससे कोई भूखा ना रहे...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व संदेश दे रहे हैं, आये दिन ऐसे सामचार सुनने को मिलते हैं कि खाने की समस्या आ रही है, इसलिये आज आवश्यकता है कि लोगो को काम मिले, कोरोना के नाम पर भूखे मरने से अच्छा है कि लोग काम करें, जिससे घर चल सके, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि लोगो को काम दिलाये| विरेन्द्र गंधर्व@9098921436. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: APPEAL CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

हमारे गाँव में हैण्डपंप नहीं है नाले से पानी लाकर पीते हैं, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-बुडुगुला, पंचायत-बुग्गा, ब्लॉक-मणुगूरु,जिला-भद्रादि कोत्तगुडेम (तेलंगाना) से देवा बता रहे है, कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, लगभग 36 परिवार हैं, गाँव में हैण्डपंप नहीं लगा है,लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं,आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इस विषय पर कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए नंबरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क@7036672521, सरपंच @8185954200, MRO@9866519557, PO@9490957005. (170133) NM

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI DEVA KOTHAGUDEM TELANGANA WATER PROBLEM

हमारे गाँव में सड़क नहीं है आने जाने में दिक्कत हो रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-बुडुगुला,पंचायत-बुग्गा,ब्लाक-मनुगुरु,जिला-भद्रादि कोठागुडेम (तेलंगाना) से वेट्टि लक्ष्मण कोया गोंडी में बता रहे है कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है, गाँव से तीन किलोमीटर तक रोड नहीं है, बारिश के समय में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या के निराकरण के लिए तीन बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए नम्बरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क@7036672521, MRO@9866519557, PO@9490957005, कलेक्टर@8744243035. (170117) NM

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ROAD PROBLEM WETTI LAKSHMAN

« View Newer Reports

View Older Reports »