हमारे गाँव कंवलनार में पहले बहुत बन्दर थे, फसल को नुक्सान पहुंचाते थे अब वो जंगल भाग गए हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-कवलनार, ब्लॉक और जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है रूपलाल मरावी वहां से गाँव के बुज़ुर्ग हिडमा जी से उसके गाँव के बारे में एक कहानी सुन रहे है हिड़मा जी बता रहे हैं कि कवलनार गाँव में पहले बहुत सारे बन्दर रहते थे और वे बन्दर फसलो का बहुत नुक्सान भी किया करते थे | लेकिन अब सारे बन्दर पहाड़ में भाग गए है और अब वहां पर कुछ बसिंगा बस गए है और अब वहां पर कोई फसल का नुकसान नहीं होता है | प्राचीनकाल से वहां पर आदिवासी समाज के लोग बसे है, अब गाँव सड़क के किनारे है और कुछ तेलंगा लोग भी वहां बसे हैं वे भी बहुत सालों से कंवलनार गाँव में बसे हैं | रूपलाल@7089415537.

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: HIDMA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

जब मुझको बना अपना पवित्र स्थान...ईशु गीत -

विकासखंड-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागे एक ईशु गीत सुना रही हैं :
जब मुझको बना अपना पवित्र स्थान – धोकर शुद्ध कर तू अपनी लहू से – मै धन्यवाद के सांथ मान कर तेरी बात – जियूंगी प्रभु मै तेरे लिए...

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: JYOTI NAGE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पहले मुझे विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अब बंद कर दिए है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में जामदाई जो बता रही है कि उनको पहले विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अब नहीं मिल रहा है कुछ दिनों से बंद कर दिया गया है | उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है तो उनका कहना है फिर से विधवा पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है इन अधिकारियो से बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, सचिव@8120492032, रोजगार सहायक सचिव@7287307286. रूपलाल@7089415537.

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मेरी बेटी विकलांग है उसे विकलांग पेंशन/मदद नहीं मिलती है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-मंगनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी के साथ में कक्षा 3 की छात्रा प्रियंका पिता संतू और उनकी मम्मी जय्यो हैं जो बता रही है कि उनकी बेटी का विकलांग मदद/पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत की लेकिन सुन नहीं रहे है तो उनका कहना है कि विकलांग पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9189001025, सचिव@7587875406, कलेक्टर@9179530000. बाबूलाल नेटी@9713997981.

Posted on: Nov 18, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

सांसों का क्या भरोसा, रुक जाये कब कहां पर...भजन गीत -

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक भजन सुना रहें है :
सांसों का क्या भरोसा, रुक जाये कब कहां पर – मत हँस कभी किसी पे, न सता कभी किसी को – न जाने कल को तेरा, क्या हाल हो यहां पर – जो हंस जैसा जीवन चाहता है ऐ बसर तू – चुन ले गुणों की मोती बिखरे जहां वहां पर – पर कर्म क्या भरोसा बुलंदियों को छू ले...

Posted on: Nov 18, 2017. Tags: SHANTI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »