Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पाया बता रहे हैं ग्राम पंचायत सौतार निवासी रामविलास प्रजापति घर के पास एक हैण्डपंप है जो खराब हो गया था जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, लोग को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था उन्होंने कई सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद हैण्डपंप का सुधार कर दिया गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्अयवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7970041518.
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारा जल जीवन अभियान...गीत-
किसी भी देश का विकास वहाँ की संस्कृति से होती है और संस्कृति का विकास लोक संस्कृति से होती है :
हमारा जल जीवन अभियान-
हमें बताता पानी बचाना-
और सुख का निर्माण-
वर्षा जल का संचय करना-
पानी है अमृत समान-
पोखर, तालाब, नदी, कुआ बचाना-
संस्कृति अपनी महान, हमारा जल जीवन अभियान ...
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
चार माह काम किये थे केवल एक माह का पैसा मिला...मदद की अपील-
ग्राम-गोसे, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला बता रहे हैं आदिवासी बहुल पंचायत राजस्व गाँव गोसे में वर्ष 2019 में बांस बखार का काम रोहन, नकुल सिंह, हुकारी सिंह, जगदेव सिंह और सूरज मांझी सहित कई लोगो ने किया था, जिसका एक महीने का मजदूरी का पैसा उन्हें मिला है बाकी के तीन महीने का पैसा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन विभाग अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में सहायता करें : उपायुक्त मुकेश कुमार@9470526005. संपर्क नंबर@7667963644.
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND JM RANGEELA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
इहे समय के पुकार एकर करा परचार...गीत-
मालिघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार भोजपुरी में एक जन जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
बिहार में आइ गइले हो ओ-
अरे बिहार में लावा मिलजुल एकर करा परचार-
इहे समय के पुकार एकर करा परचार-
अरे बिहार में लावा मिलजुल जल जीवन हरियाली-
एकर करा परचार इ है समय के पुकार
एकर करा परचार...
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कई साल से पानी की समस्या है आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
धौराखी पारा, ग्राम-बिलाईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से ब्रजभान सिंह, रामप्रसाद खुसराम और समार सिंह बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है वार्ड क्रमांक 1 है, वहां 10 घर है जो पानी की समस्या से परेशान हैं, लोग नाला से पानी लाते हैं कई साल से ये परेशानी है वे गाँव के सरपंच सचिव के पास शिकायत करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7247298100, सचिव@8903714625, ब्लाक CEO@7693515855, PHE@9425255065, संपर्क नंबर / रामप्रसाद कुसराम@9399103258.
