2 साल पहले शौचालय निर्माण में 4 दिन काम किये थे पैसा नहीं मिला-

ग्राम पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राम बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ शौचालय निर्माण में 4 दिन गढ्ढा खोदने का काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला, शौचालय बने 2 साल हो गया है, सचिव सरपंच आज मिलेगा कल मिलेगा बोलते हैं लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला| इसीलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587228798. सरपंच@6263356660, सचिव@7587499033.

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM RAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : तार को ठीक करने से बिजली की समस्या हल हो गयी-

ग्राम-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री पैकरा बता रही हैं कि गाँव के वार्ड 2, 3 और 4 में बिजली के तार टूट गये थे, जिससे बिजली की समस्या हो रही थी, बिजली विभाग को फोन कर सूचना दी गई थी लेकिन अधिकारी आज कल कर काम को टाल दे रहे थे| सरपंच सचिव देखकर चले जाते थे, समस्या का समाधान नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 19 अप्रैल 2018 को रिकॉर्ड किया जिसके बाद 30 जुलाई 2018 को समस्या का निराकरण हो गया इसलिये वे सीजीनेट सभी साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7697219870.

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG IMPACT STORY SAVITRI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पहली नजर में प्यार होइगे...नागपुरी गीत-

ग्राम-जबलपुर, पोस्ट-गुर्दा, तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
पहली नजर में प्यार होइगे, दीवाना दिल घायल होईगे-
सबसे जुदा तोरी अदा काय न रे मोके फ़िदा...

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

बेनी फूल फूले धवई फूल फूले...सरगुजिहा गीत-

ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
येही फूल फूले धवई फूल फूले-
बेनी फूल फूले धवई फूल फूले-
तुमन के सुरीता आंखी आंखी झूले-
येही फूल फूले धवई फूल फूले-
बेनी फूल फूले धवई फूल फूले-
तुमन के सुरीता आंखी आंखी झूले...

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तोर बिन नीक नाही लागे रे सवारिया...गीत-

ग्राम-साहपुर, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं :
अंगना दुवार सगरो महल अटरिया-
तोर बिन नीक नाहीं लागे रे सवरिया-
अरे कुछ कहूँ तोहराके भूरिया सवारिय-
अरे कौन दिशा से गये, कौन डगरिया-
अरे अखिया में बासल बाटे तोहरी सुरतिया-
तोर बिन नीक नाही लागे रे सवारिया...

Posted on: Dec 11, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »