हमारे मोहल्ले में 4 महीने से हैंडपंप खराब है, नए हैंडपंप के आवेदन पर भी कोई नहीं सुनता...
ग्राम पंचायत-बसपत्तीपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रीत बता रहे है हमारे वार्ड क्रमांक 15 में 200 की जनसंख्या में केवल एक ही हैण्डपंप है, इसके लिए उन्होंने एक हैण्डपंप के लिए आवेदन किया था लेकिन कोई काम नहीं हुआ, दूसरे साथी देवसाय बता रहे हैं, उनके वार्ड क्रमांक 13 में 4 महीने से हैण्डपंप ख़राब है जिसकी शिकायत PHE विभाग में किया, लेकिन आज तक सफाई नही हुआ, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: सचिव@8718859490, SDO@9826603461, SDM@7746873930. देवसाय@9753081906.
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
हमारा गाँव विधायक आदर्श ग्राम लेकिन हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नही, कुंएं से पीनी पीते हैं...
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले बता रहे हैं कि उनका गांव विधायक आदर्श ग्राम है, गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में पानी के लिए कुआं है, लेकिन उसमे पत्ते कचड़े आदि गिर जाते हैं, और सड़ जाते हैं जिससे पानी गंदा हो जाता है, और गंदा पानी पीने से लोग बीमार पडते हैं, वार्ड में लगभग 50 घर है.समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने हैण्डपंप के लिए आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई काम नही हुआ, कृपया फोन करें: सरपंच@8959459879, PHE@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिवबालक सिंह श्यामले@7909492361.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे में रोड नहीं, बरसात के दिनों बहुत समस्या, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
मदनपुर, पंचायत-गुरमुटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ब्रेजलाल जगते बता रहें हैं वार्ड क्रमांक 10-12 में सीसी रोड नही हैं लगभग 200 मीटर रोड की जरूरत है बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होता हैं. जनसँख्या लगभग 600 है |अगर कोई बीमार हो जाता है तो उसको खाट में रखकर ले जाना पड़ता है| उसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रस्ताव भी दिए है| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है : सचिव@9669704817, सरपंच@9575473806, C.E.O.@9009630583, S.D.M.7746873930, कलेक्टर@9425253580. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9575141973.
Posted on: Jun 10, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
सुना-सुना दीदी सुना मोरे भैया, cgnet में गोठीयाई लिहा न...गीत-
देवप्रकाश सिह, ग्राम-लांजित, विकसखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से एक छतीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
सुना-सुना दीदी सुना मोरे भैया, cgnet में गोठीयाई लिहा न-
रिकॉर्ड कराय दिहा न समस्या बताय दिहा न-
सुना सुना दीदी सुना मोर भैया-
cgnet के नंबर हवे 08050068000 न-
नंबर दबाय दिहा न रिकॉर्ड कराय दिहा रे-
कठिन समस्या दीदी मोर बड़ा भारी, एक बीता बचे न भुईयां बाकी सरकारी
Posted on: Jun 09, 2018. Tags: DEVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 8 का हैंडपंप 2 महीने से खराब है, दूर-दूर कुएं से पानी लाते हैं...
ग्राम-लोधी, जनपद पंचायत +तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बिन्देश्वर सिंह और अजीत कुमार बता हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 8 का हैण्डपम्प 2 महीने से खराब गया है, 70-80 का जनसख्या हैं, दूर-दूर में कुएं हैं वहीँ से पानी लाकर पीते है और परेशान हैं, इसके लिए उन्होंने शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से अधिक बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करे: P.H.E.विभाग@9826603461, S.D.M.@7746873930. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8964996891.


