पानी की समस्या के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
गॉंव-बंडारिगूडेम, पंचायत-पेदारायगूडेम, तहसील-कुकुनूरु, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्रप्रदेश) में है| पोडियम दूलय्या बात रहे हैं|कि हमारे गॉंव में 47 घर है| इस गॉंव लोग नदी का पानी पीते है| पानी की समस्या के लिये अधिकारियों के पास आवेदन पत्र दिया था| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इस समस्या के समाधान के लिए कृपया दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : MLA (तेल्लम बालय्या)@9849855444. संपर्क नंबर@9347197121.
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH NARAYANA PROBLEM WEST GODAVARI
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मानसी पोटाई और रश्मी कोराम एक गीत सुना रही हैं :
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे-
सूरज चाँद सितारे चलो साथ हमारे-
सांथ चलो तो बहना हिम्मत आये-
डरे है बैमान सारे चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना बनता है काम-
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
बहना मिलकर समूह बनाना...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिहान समूह की महिलायें एक गीत सुना रही हैं :
बहना मिलकर समूह बनाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगी है माटी का ढेला-
बूंद पड़े गल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
बहना मिलकर समूह बनाना...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
हम बदले तो ये जन बदलेगा...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला नेताम एक गीत सुना रही हैं :
हम बदले तो ये जन बदलेगा-
ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा रहेगा-
मछली पकड़ के लिये तो नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओ तो जल्दी बदलेगा-
हम बदले तो ये जन बदलेगा...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
निया नवा पोलो यायड नाड़ गोटू दे...गोंडी गीत-
नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ऋतिका सलाम एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
रे रे लोयो रे रे ला, रेला रे रेला-
राला रेला-
वईकी वईकी सिले ना वड गोटू दे-
निया नवा पोलो यायड नाड़ गोटू दे-
रे रे लोयो रे रे ला, रेला रे रेला-
राला रेला...
