किसान स्वर : मैं गोबर खाद से खेती करता हूँ रासायनिक खाद से ज़मीन खराब और बीमारी होती है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, ब्लॉक एवं जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के आदिवासी बुजुर्ग किसान भाई जोया मरकाम जुड़े हैं वे हम सभी को बता रहे है कि वे अपने गाँव में पूर्णकालिक खेती करते है और सिर्फ गोबर खाद का ही उपयोग करते है वे कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते है| वे बता रहे हैं कि वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि रासायनिक खाद का उपयोग करने से जमीन खराब होता है और उससे बीमारी भी होती है और उनका आप सभी खेती किसानी करने वाले साथियों से सलाह है कि रासायनिक खाद का उपयोग करके अपनी खेती को न बिगाड़े | रूपलाल मरावी@7089415537.
Posted on: Nov 21, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हम सब लोगो की उम्र 60 साल से ऊपर है लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा, कृपया मदद करें...
ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजू, लकमाराम, लक्ष्मीनार जो बता रहे है कि उनको वृदा पेंशन नहीं मिल रहा है और उन सब लोगो की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो कहते है आज मिलेगा कल मिलेगा बोल बोलकर टाल रहे है लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन मिले इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर वृदा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव शंकरलाल कश्यप@8129492032, सहायक रोजगार सचिव@7587307286, C.E.O.@9669577888. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9407752660.
Posted on: Nov 20, 2017. Tags: RAJU LAKMARAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
नानो ली व्या ले नानोली व्या ले...गोंडी विवाह गीत -
माझीपदर, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से अनीता एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
नानो ली व्या ले नानोली व्या ले-
वांगा मुदा वल-वल वांगा मुदा वल-वल-
केलो निना केला यो केलो निना केला-
रेला काया रोला यो रेला काया रोला-
नानो ली व्या केला नानो केला-
नानो ली व्या ले नानोली व्या ले...
Posted on: Nov 20, 2017. Tags: ANITA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में सोलर बिजली अक्सर नहीं जलती, बच्चों को पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत होती है...
कलारपारा, ग्राम-भांसी, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) आरती बता रही है कि उनके पारा में बिजली नहीं है | उनके पारा में 21 घर है| वहां पर सोलर प्लेट लगाया गया है लेकिन बादल छाये रहने के कारण वहां पर अक्सर बिजली नहीं जलता है| उनके गाँव में अधिकारी लोग सर्वे करके चले गए और बिजली लगा देंगे बोले लेकिन आज तक बिजली नहीं लगाया गया | जबकि रेल पटरी के दूसरे पार के घरो में बिजली लगाया है लेकिन उनके मोहल्ले में नहीं लगाया है| बच्चो को रात में पढ़ाई लिखाई करने में बहुत दिक्कत होता है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: बिजली विभाग@9977421738.
Posted on: Nov 20, 2017. Tags: ARTI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Dantewada Bultoo (Bluetooth) Radio in Chhattisgarhi : 20th Nov 2017...
Today Sarla Srivas and Babulal Neti are presenting Bultoo Radio in Chhattisgarhi languages in this latest edition with stories from Dantewada district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

