स्वास्थ्य स्वर : कद बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कद बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिनकी ऊंचाई सामान्य से कम है वे एक से दो ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, उतना ही कला तिल और तीन से पांच खजूर को 20 ग्राम घी के साथ सेवन करें, साथ में सुबह योग करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप में पाइप लग जाने से पानी की समस्या हल हो गयी-
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 11 ग्राम पंचायत कोटया के मानपुर गांव में हैण्डपंप खराब था, जिसे बनवाने के लिये आवेदन देने पर कर्मचारी सुधार कर चले जाते थे, लेकिन उससे पानी नहीं निकलता था जिससे पानी की समस्या बनी रहती थी, तब निवासी जैमती लाकड़ा ने समस्या को फरवरी माह 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद हैण्डपंप में पाइप लगा दिया गया, जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धनयवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बापू हमारे स्वर्ग सिधारे...गीत-
ग्राम-खड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पूजा मंडावी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बापू हमारे स्वर्ग सिधारे-
हमें छोड़ चले गये किसके सहारे-
जब बापू को गोली लगी तो-
खून की नदियाँ बहने लगी थी-
जब बापू को उठाने लगे तो-
फूलो की वर्षा होने लगी थी...
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PUJA MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
भगवान तुम्हारे चरणों में हम शीश झुकाने आये हैं...भजन-
ग्राम-खड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमराज दुग्गा और प्रदीप कावडे एक गीत सुना रहे हैं :
भगवान तुम्हारे चरणों में हम शीश झुकाने आये हैं-
वेद पुराण सदु संख संकट हरण काट सुपारी लाये है-
भगवान तुम्हारे चरणों में हम शीश झुकाने आये हैं-
वेद पुराण सदु संख संकट हरण काट सुपारी लाये है...
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
जिंदगी भाय नहीं दुनिया सुहाय नहीं...गीत-
ग्राम-खड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पूजा मंडावी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
जिंदगी भाय नहीं दुनिया सुहाय नहीं-
जिव के जंजाल होगे धड़कन हा मोर-
भीगे है गजरा भाय मन मा है बदरा छाय-
आंखी मा बनके सावन हा मोर-
मर मिटे हम मया मा तोर-
जनम जनम के है, पिरित पीरा संगी...
