भईया गाँधी जी का सपना सजाना...गीत

मुजफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
भईया गाँधी जी का सपना सजाना-
हाय राम देशवा को है बचाना-
जो बोले थे लाना सच और अहिंसा-
मगर दुष्टों ने ले आया हिंसा-
मिलजुल के है हिंसा मिटाना-
हाय राम देशवा को है बचाना-
भईया गाँधी जी का सपना सजाना...

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: BIHAR MUZFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कहवा के पीयर माटी...गीत-

प्रसार केंद्र सामाजिक सांस्कृतिक सोधसंस्थान एवं लोक कला प्रशिक्षण केंद्र से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं-
कहवा के पीयर माटी, अरे कहवा के पीयर माटी-
कहां के कोदार हो-
कहवां के सात सुहागिन माटी कोड़े जात हो-
सीतामडी के पीयर माटी सोन कोदार हो-
सीतामडी के सात सुहागिन माटी कोड़े जात हो...

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पुरानी खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-कुम्हार गनिया पोस्ट-बाजारचार भाटा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक पुरानी खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, बादाम को बारीक़ पीस कर एक चम्मच चूर्ण बना लें और दो चम्मच शहद लें दोनों को मिलाकर सेवन करें खासी में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

अति भोजन हानिकारक है...दोहा-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व दोहा सुना रहे हैं :
अति भोजन हानिकारक है-
हानिकारक है अति मिठास-
हानिकारक है अति निकटता-
हानिकारक है अति विश्वाश-
अति मीठा न बोलिये मन में लोभ सरकार होय-
चिकित्सा कही न हो सके आजीवन तू रोय-
पालिये घर में भले चाहे बिच्छू सांप...

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

बीमारी से बचने के लिये देशी खान पान करें और मिलावट से दूर रहें...

श्रेष्ठ देशी पंच गौ अनुसंधान केंद्र अमलेश्वर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से तरुन साह बता रहे हैं वे अबिकापुर जिले से हैं और वे आयुर्वेद संस्थान से जुड़े हैं वो समाज के लिये काम कर रहे हैं कि समाज को कैसे आगे बढ़ाये और समाज को बीमारियों से कैसे बचायें आज के समय में जो बड़ी बड़ी बीमारियां हो रही है उससे इसके लिये आयुवेद और देशी खान पान की सलाह देते हैं, मिलावट युक्त खान पान से बचने की सलाह देते हैं : संपर्क नंबर@7987317099.

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »