जाना क्यों घबराना इक दिन राम के घर जाना...भजन-

ग्राम-चिलहटी, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मुनेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं :
जाना क्यों घबराना एक दिन राम के घर जाना-
बाला पन में खेला खाया, दूध पियत मुस्काना-
आई जवानी छाई दीवानी सखियन संग मुस्काना-
आई बुढ़ापा तन कंपान लागे राम-राम चिल्लाना-
इस माटी में घांस उगे हैं गईया चरत मनमाना-
जाना क्यों घबराना इक दिन राम के घर जाना...

Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MUNENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं गवार पाठा या एलोवेरा का रस 50 ग्राम, आंवला का रस 25 ग्राम दोनों को मिलाकर सुरक्षित रख लें| सुबह शाम 10-10 ml खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, इसमे तुलसी की 5-10 पत्ती और गिलोय
5 अंगुल मिला सकते हैं| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हरण या हर्रा का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल हरण जिसे हर्रा भी कहते हैं का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, हरण को घी के साथ सेवन करने वात नष्ट होता है, नमक के साथ सेवन करने से कफ साफ होता है, शहद के साथ सेवन करने से पित का नाश होता है, इस तरह से अलग-अलग मौसम में अलग-अलग पदार्थ के साथ सेवन करने लाभ होता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 17, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

धान नहीं बिकने से किसान परेशान...मदद की अपील-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से रोहित कुमार साहू बता रहे हैं, धान बेचने में दिक्कत जा रही है परमिट कट जाने के बाद परमिट को निरस्त कर दिया जाता है, समिति से पूछने पर बोलते हैं रोज नये आदेश आते हैं| अब लिमिट घटा दिया गया है पिछले साल 80 क्विंटल का लिमिट था घटाकर 60 कर दिया गया है| इस तरह से किसानो को दिक्कत हो रहा है, किसानो से धान धान नहीं ख़रीदा जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर किसानो की समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103, SDM@9425584600, मण्डी प्रभारी@9755230699. संपर्क नंबर@ 9993891275.

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मतदाता सही उम्मीदवार चुनकर विकास में भागी बन सकते हैं-

सीजीनेट साथी मनीराम जनहित में एक सदेश दे रहे हैं अभी पंचायत चुनाव चल रहा है तो सभी मतदाता सही प्रतिनिधि का चुनाव करें जो लोभी, लालची और केवल अपने हित साधने वाले न हो बाकि गांव के विकास और उज्जवल भविष्य के लिये काम करें, ऐसे प्रतिनिधि को चुने जिससे देश का विकास को सके |

Posted on: Dec 16, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »