सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...गीत-
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से मोहम्म आरिफ सिदीकी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा-
हम बुलबुले हैं इसकी, वो गुलसितां हमारा-
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना-
हिन्दी हैं हम वतन हैं ये हिन्दोस्तां हमारा-
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: ARIF SITAPUR SONG UP VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण घर में लॉक डाउन हैं, राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-करसिया, पंचायत-बडौदा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है और कोरोना के कारण लॉक डाउन हैं घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन घर में खाने की व्यवस्था नहीं है इसलिये लॉक डाउन तोड़ना पड रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7487080941. SDM@9754859545, रोजगार सहायक@7898070744.
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CORONA MP NARENDRA YADAV PDS PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
न ये तोप के गोले रखते न बंदूक की गोलियां...कोरोना पर कविता-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
न ये तोप के गोले रखते न बंदूक की गोलियां-
यत्र तत्र सर्वत्र बिखरते स्वास्थ्य कर्मियों की टोलियाँ-
स्वास्थ्य कर्मी यदि पुरुष है तो वो वीर है-
यदि महिला है तो वीरांगना-
रोगी को निरोगी करने के लिये नींद भी पड़ा है त्यागना-
सैनिक रहते मैदानों में ये रहते अस्पतालों में-
न ये तोप के गोले रखते न बंदूक की गोलियां...
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 10th April 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और कीर्ति साहू इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमें लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO CORONA KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मेरे वन उपवन में इस जन जीवन में...गीत-
ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे वन उपवन में इस जन जीवन में-
कब होगा सबेरा-
मेरे राम जाने, मेरे राम जाने-
मैंने ये देखा है मैंने ये सोंचा है-
कान में भांवर गुनगुनाते हैं-
मेरे वन उपवन में इस जन जीवन में...
