गर्भवती महिला को क्या सावधानियां रखनी चाहिये...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा गर्भवती महिला को क्या सावधानियां रखनी चाहिये इसके बारे में बता रही हैं, महिला पौष्टिक भोजन करें और चिकित्सक की सलाह से सभी दवाइयां समय पर लें, समय समय पर अपनी जाँच कराती रहें, खुश रहें, भरी चीज न उठायें किसी प्रकार का नशा न करें और ऐसे लोगो से दूर रहें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7582985838.

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नीबू का रस 50 ग्राम, सरसो का तेल 10 मिलीलीटर दोनो को मिलाकर पकायें और जब ये 10 मिली लीटर बच तब इसको छानकर ठण्डा कर सीसी में रख लें, दो दो बूंद कान में डालने से कान से संबंधित समस्या में आराम मिल सकता है, ऐसे समय में ठण्ड से बचे और मुंग दाल, उड़द दाल, मसूर दाल का सेवन न करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हाय राम धोखा न खाना पढ़ने पे दिल लगाना...गीत-

ग्राम-छातानिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अंजू आदिवासी एक गीत सुना रही हैं:
हाय राम धोखा न खाना पढ़ने पे दिल लगाना-
पढोगे लिखोगे तो आगे बढ़ोगे-
माता पिता का नाम रोशन करोगे-
भाई बहना धोखा न खाना-
पढ़ने पे दिल लगाना...

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: ANJU ADIVASI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

समग्र आई डी में नाम नहीं होने से दिक्कत होती है नाम जुडवाने में मदद करें-

ग्राम-छिपरिया, पंचायत-मंडरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजू आदिवासी बात रही हैं वो पनमार स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ती हैं, घर से स्कूल की दूरी 7 किलोमीटर है जाने में दिक्कत होती हैं, उन्होंने स्कूल के प्राचार्य से साईकिल के लिये बात किया, प्राचार्य बोले समग्र आई डी में नाम नहीं हैं जिसके कारण नहीं मिलेगा, नाम जुड़ा लो जिसके लिये उन्होंने सचिव के पास आवेदन किया लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके कारण समग्र आई डी में नाम नहीं जुड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9424777592. संपर्क नंबर@6264496519.

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANJU ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

सर्वे कराकर समस्या को हल कराने में मदद करें...

ग्राम-लोनी 521, पोस्ट-अटवा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अमर बहादुर कोल बता रहे हैं वे 5 आदिवासी परिवार के साथ वन भूमि में रह रहे हैं उनका दावा फॉर्म भरा गया था जिसकी निरस्त होने की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है और कब्ज़ा के आधार पर भूमि का पट्टा भी नहीं मिला है, जिन लोगो का फॉर्म निरस्त हो गया उनका दावा फॉर्म भरा जा रहा है, लेकिन उनके नाम निरस्त नहीं होने के बाद भी उन्हें वन अधिकार से वंचित किया जा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दोबारा सर्वे कराकर समस्या को हल कराने में मदद करें : SDM@9754859545. संपर्क नंबर@6299809601.

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: AMAR BAHADUR KOL MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »