हम दोनों दृष्टिहीन हैं, 3 बच्चे हैं, लोकडाउन से काम बंद हो गया है, खाने को घर में कुछ भी नहीं है
मकान नंबर 225, गली नंबर 10, प्रेमनगर, नथ्थूपुरा, बुराड़ी, दिल्ली से मनोहर बर्मा बता रहे हैं कि वे और उनकी पत्नी दृष्टिहीन है पहले अगरबत्ती का काम करते थे अगरबत्ती बेचकर घर चल जाता था पर लोकडाउन के बाद रोजगार की कमी है अब धंदे बंद होने से परिवार सहित खाने पीने की बड़ी समस्या हो रही है, 3 बच्चे हैं. एक 6 माह की बेटी है और 8 तथा 10 साल के दो बच्चे हैं, तीन माह से मकान का किराया नहीं दिया है, घर में राशन, गैस नहीं है इसलिए सी जी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सम्पर्क नंबर@ 9205305086 [167441]
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI
दो महीने से हरिद्वार में फंसे हैं, अब कंपनी फिर से शुरू तो हुई है पर अब वे काम पर नहीं ले रहे हैं...
करमजीत बस्ती जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | कंपनी में काम करने 10 लोगों के साथ हरिद्वार उत्तराखंड में आये थे | दो महीने से लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद थी | अब कंपनी में काम शुरू हुआ है पर कंपनी उनको काम पर वापस नहीं ले रही है | घर से पैसे मंगाकर किसी तरह राशन का जुगाड़ कर रहे थे पर अब वो भी ख़तम हो रहा है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | करमजीत @9627232455 (166499)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARIDWAR UTTARAKHAND
मुम्बई के पास पालघर में कंपनी में काम करने आए थे, दो महीने से काम बंद है, पैसे ख़तम हो गए हैं...
रोशन झा बिहार के रहने वाले हैं | कंपनी में काम करने मुम्बई के पास पालघर, महाराष्ट्र में आए हुए हैं | 22 मार्च के बाद लॉकडाउन के कारण कंपनी में काम बंद है | कोई सैलरी नहीं मिली है | किसी तरह उधार मांगकर चला रहे हैं | पैसे पूरे ख़तम हो गए हैं | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन की मदद करवाने का प्रयास करें | रोशन झा@7303818426 (166500)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR
गोवा में काम करने आए थे, 4 लोग हैं, फंस गए हैं, खाने को कुछ नहीं है, कृपया मदद कीजिए...
श्याम सुन्दर बस्ती जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | वे 4 लोग कमाने के लिए दक्षिणी गोआ मडगांव में गए हुए थे और लॉकडाउन में फंसे हुए हैं | खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है | पैसे ख़तम हो गए हैं | घर वापस जाना चाहते हैं पर कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है | वे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अधिकारियों से बात कर उन्हें राशन दिलवाने और घर वापस पहुंचाने में मदद करें | श्याम सुन्दर@9026873462 (166503)
Posted on: May 15, 2020. Tags: BASTI CORONA PROBLEM GOA UP
पुणे : हम 10 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
खेमला पटेल उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, मजदूरी करने पुणे उबाले नगर लेन नम्बर 24 वाईल नगर वागोली पुणे में रहते है, वे 10 लोग है लॉकडाउन के कारण काम पूरा बंद है 2 महीने से राशन नहीं है खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | घर जाने को भी पैसे नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8318949835. (167153)
