कभी प्यासे को पिलाया नही...भक्ति गीत-

ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
कभी प्यासे को पिलाया नही बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा-
कभी गिरते हुये को उठाया नही-
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा-
मै तो मंदिर गई पूजा आरती की-
पूजा करते हुये ये ख्याल आ गया-
कभी माँ बाप की सेवा की ही नही फिर पूजा करने से क्या फायदा...(AR)

Posted on: May 25, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAKTI SONG CG DURGAVATI MARAVI

तुम तो ठहरे मृयुलोक में अमर लोक कब जाओगे...भक्ति गीत

ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
तुम तो ठहरे मृयुलोक में अमर लोक कब जाओगे – सत्संग वाली गाड़ी से घर को लौट जाओगे – सत्संग में जाना है संतो का ज्ञान पाना है – समय तेरा निकल न जाये इसका ख्याल रखना है – साठ साल खोये यूं ख्याल में जवानी खोये युवा साल में... (AR)

Posted on: May 25, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DURGAVATI MARAVI SONG

चली जा रही है उमर धीरे-धीरे...गीत-

ग्राम-रामनगर,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
चली जा रही है उमर धीरे-धीरे-
कठिनाई मेरी है आने वाली है-
प्रभु जी का दिया साँस पल में मिट जायेगा-
ऐसा मौका बार-बार फिर नही आयेगा-
धन दौलत कमा कर उमर को बितायेगा-
आत्मा को बारबार सजा तू दिलायेगा...(AR)

Posted on: May 24, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DURGAVATI MARAVI SONG

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोंजा राम मांडवी बता रहें है की उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| जिसे सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये फिर कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क@772401767. (182359) GT

Posted on: May 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONJARAM MANDAVI IMPACT WATER

पंचायत भवन के पास हैण्डपम्प नहीं लगा है पानी के लिये दूर जाना पड़ता है-

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवाराम करमा बता रहें है कि उनके गांव के गुरिया पारा में पंचायत भवन में हैण्डपम्प नही बना हैं, जब कोई बाहर से आते हैं तो पानी दूर से लाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिये हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुआ अभी तक हैण्डपंप नही बना , इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407692532. CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (187689) (AR)

Posted on: May 22, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG DEVARAM KARMA GUHAR HANDPUMP WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »