पीने के पानी चालु करने के लिए पार्षद हर घर से 2000 रूपये मांग रहे, हम गरीब हैं...मदद करें
जेलवाडा, तहसील-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से असुंता पारिठ बता रहे हैं कि उन्हें पीने के पानी का बहुत ही समस्या है, नगर पालिका नल जल योजना के तहत पानी के पाइप लगा दिए हैं लेकिन पानी नही दे रहे हैं| पानी देने का मांग करने पर पार्षद के द्वारा सभी घर से 2 हजार रूपये की मांग किया जा रहा है, इससे पहले यह योजना फ्री है कहकर सभी घरों में लगा दिए| और बाद में 7-8 हजार रूपये का बिल सभी घरों में भेज दिए| वे यह बिल राशि जमा कर दिए हैं| अतः उन्हें पीने के पानी की बहुत समस्या है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दियी गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें| सम्पर्क नम्बर@9302076538, नगरपालिका@6260714410. (184104 ) MS
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सलियों से पीड़ित बीजापुर (शांति नगर) में हैं, रोजगार नही है...
ग्राम-तोयाईचपाल, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सुकली लेकाम बता रहे हैं, उन्हें नक्सलियों ने बिना कारण ही बहुत परेशान करते थे | वे जंगल जाती थी तब भी कई बार अनेक तरह से परेशान करते थे| बाद में उनके पति पुलिश बन गये उसके बाद से आये दिन उनको परेशान करने लगे| और वे शान्ति नगर बीजापुर में रहने लगे बीमार से ग्रसित उनके पति का देहांत हो गया | अभी अकेले अपने बच्चे के साथ रह रहे हैं| बीजापुर में ही बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| सरकार किसी तरह का कोई मदद नही कर रहा है|
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
मोर भौंरा गूंजे आधी रात...गीत-
जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से रेखा मुंडे गीत सुना रही हैं:
मोर भौंरा गूंजे आधी रात-
सोये बल्वम जागे ना हीरे-
काहिन के तोर पलना बने रे-
मचोलना बने रे हां...(RM)
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: HINDI SONG VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने गाँव से मार के भगाया है, पुलिस में हूँ, गाँव नही जाना चाहता...
ग्राम-चिर्रेम, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण आलम बता रहे हैं, कि उन्हें 2012-13 नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर समझ कर मार के भगाया है, अब वे बीजापुर में लगभग 7 साल से रह रहे हैं, ये साथी पीजपुर में ही पुलिस में हैं, उसी से अपना गुजारा करके रहे हैं| वे अपने घर वापस नही जाना चाहते हैं यही रहकर ही वे स्वस्थ्य सुरक्षित हैं|
Posted on: Jan 23, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने हमें मार के भगाए हैं, तेलंगाना में है, मजदूरी करके जी रहे हैं...
ग्राम-चिर्रेम, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सोनाराम बता रहे हैं कि वे नक्सलियों के डर के वजह से अपना पुराना घर छोड़कर उनके माँ-बाप अभी आयला पुर (तेलंगाना) में जाकर रह रहे हैं, वे अभी पढाई के लिए बीजापुर में रह रहे हैं| नक्सलियों उन्हें मारपीटकर भगाया था| अब वे अपने गाँव नक्सलियों के डर के वजह से नही जाना चाहते हैं| तेलंगाना में मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं|
