निवासियों से खेती पर चर्चा

चेहरी पारा, ग्राम पंचायत-सरंडी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल गाँव के निवासियों से खेती पर चर्चा कर रहे हैं, निवासी रविशंकर बघेल बता रहे हैं लोग खेती में धान, कोदो, कुटकी, कुल्थी उगाते हैं| पुराने समय के जो फसल है उसकी खेती अब कम हो गयी है लोग सरकरी बीजो का उपयोग करने लगे हैं| खेती से लोगो को खाने के लिये पर्याप्त फसल मिल जाता है| गाँव में पानी की सुविधा नहीं होती है| जिसके कारण गर्मी के दिनों में फसल नहीं उगा पाते हैं|

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: BABULAL NETI CG KANKER STORY

Impact: सीजीनेट में सन्देश भेजने से अब गाँव में बिजली जल रही है ग्रामीण खुश हैं...

ग्राम-मडमड़ा, पोस्ट-मडमड़ा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन भंजारिया बता रहें हैं कि उनके गाँव में बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो गया था, जिससे वे परेशान थे और वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रहा था| 22 जुलाई 2020 को सीजीनेट में अपना सन्देश रिकार्ड किये थे, और 28 जुलाई 2020 को विभाग वाले आए और बिजली का ट्रांसफर बना दिए, जिससे अब पूरे गाँव में बिजली जल रही है| गाँव के सभी ग्रामीण खुश हैं और सभी मददगार साथियों और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| सम्पर्क नम्बर@9685784766. RM

Posted on: Feb 15, 2021. Tags: IMPACT STORY

गाँव में लोग खेती पर निर्भर हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं...

ग्राम पंचायत-नेलवाड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल गाँव के निवासियों से
खेती पर चर्चा कर रहे हैं, निवासी शुद्दूराम सोरी अपने खेत में धान, उड़द, कुल्ती, कोसरा, मक्का की खेती करते हैं| आयतुराम राम और उनके साथी बता रहे हैं, पहले देशी फसल उगाते थे अब सरकार बीजो की खेती करना शुरु किये हैं| खाद के लिये रासायनिक और जैविक दोनों का प्रयोग करते हैं| निवासी खेती पर निर्भर हैं| खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं|

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BABULAL NETI CG NARAYANPUR STORY

Impact : नाली निर्माण में काम किया था जिसका पैसा मिल गया...

ग्राम-कुसेम, स्कूल पारा, पंचायत-बिरगाली, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामलूराम कवासी बता रहे हैं कि नाली निर्माण में काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला था, उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को आभार व्यक्त कर रहे हैं| (AR)

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: IMPACT STORY SONG

बुद्धिमान यात्री- एक बार एक यात्री जंगल से गुजर रहा था...कहानी-

(मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बड़वानी कहानी सुना रहे है:
बुद्धिमान यात्री- एक बार एक यात्री जंगल से गुजर रहा था |गर्मी बहुत अधिक थी उसने प्यास महसूस की वह पानी की तलाश की परन्तु असफल रहा |अंत में वह एक नारियल के पेड़ के नीचे आया पेड़ पर बहुत से नारियल लटक रहे थे |वे इतने ऊँचे थे की यात्री उन तक नहीं पहुच रहा था और वह पेड़ पे चढ़ने में असमर्थ था |पेड़ पर कुछ बन्दर थे | यात्री बहुत बुद्धिमान था| उसने एक तरकीब सोची और वह बंदरो को कुछ पत्थर फेका| बन्दर बहुत नाराज हुए और कुछ नारियल तोड़कर यात्री की तरफ फेके| यात्री ने नारियल फोड़े और उसका पानी पिया| इस प्रकार उसने अपने प्यास बुझाई और चल दिया|... (183890)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: SONG STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »