Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मजदूरी भुगतान मिल गया है...

ग्राम-डोडरेपाल पटेलपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र बता रहे हैं| उनका कहना है कि कई महीनों से उनका बकाया पैसा नहीं मिल रहा था, अटका हुआ था| इसके लिए उन्होंने सीजी नेट में शिकायत दर्ज करवाया था| शिकायत दर्ज के 1 महिना बाद उनके खाते में पैसा आ चुका है| महेंद्र जी खुश होकर सीजी नेट के श्रोताओं व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित का रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8817732439.

Posted on: Jan 31, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IIMPACT STORY

स्व-सहायता समूह से आर्थिक स्थिति सुधार होता है,

ग्राम-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से दयमती बता रहे हैं| इस समूह में 13 सदस्य हैं और प्रत्येक रविवार को बैठक रखते हैं| बैठक में परिचय के साथ घर व समाज की समस्या की चर्चा कर हल करती हैं| सभी सदस्य 20 रुपये जमा कर लोगों को ब्याज पर देते हैं| यदि किसी को धंधा करना हो तो बैंक में जाकर लोन के लिए बात करते हैं और मिलने पर दुकान, होटल, सब्जी ब्यापार इस तरह का काम करते हैं| आमदनी पैसे को रखकर लोन को पटा देते हैं| पहले घर के मर्द बाहर नहीं जाने देते थे परंतु अब धीरे से समझ रहे हैं| समूह के बैठक में भो जाने देते हैं|अधिक जानकारी के लिए नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9302458754.

Posted on: Jan 30, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA SAMUH SWA-SAHAYTA

नुनि ले बया ले नूनीले बया ले ब्यूलि नूनीले ले...गोंडि गीत-

बस्तानार पंचायत-चमरूटोला पारा ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बावन गावड़े जी व साथी सीजी नेट के श्रोताओं को शादी की गोंडि गीत सुना रहे हैं|
नुनि ले बया ले नूनीले बया ले ब्यूलि नूनीले ले-
कोको ले बयाले ले बया कोको बया ले बे कोको ले-
पिटकाने लूलयों पिटकाने लूलयों बे ले नूनीले नुनि-
ले बया ले नूनीले बया ले ब्यूलि नूनीले ले रुसटोनोको-
बयाले रुसटोनोको बयाले स्थाना ले नूनी बे नुनि ले बया ले-
नूनीले बया ले ब्यूलि नूनीले ले नानमयों नयोना नानमयों
नयोना बी ले नूनी ले नुनि ले बया ले नूनीले बया ले ब्यूलि
नूनीले ले, जाले पीड़नगी होतोले जाले पीड़नगी होतोले ले नूनीले-
कोको ले बयाले ले बया कोको बया ले बे कोको ले...

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTANAAR BASTAR CG GONDI MARRIAGE SONG

स्व-सहायता समूह की जानकारी

ग्राम-नेगानार (तराईगुड़ा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सुनीता कड़ियारी जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं| दीदी स्व-सहायता समूह चलाते हैं, उनके समूह का नाम चम्पापुल है| समूह के सदस्यों की साप्ताहिक मीटिंग होती है और सभी सदस्य कुछ पैसा जमा करते हैं| इन पैसों को समूह के सदस्य व गाँववालों को भी कम ब्याज पर पैसा देते हैं| इस संगठन से गाँव में लोगों को कम ब्याज भी मिलता है और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक हो रही है| गाँव में कोई समस्या होने पर कुछ समस्या को हल भी करती हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8435325137.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA SAMUH SWA-SAHAYTA

समूह की चर्चा

ग्राम-माहकापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलेनदरी भारद्वाज समूह के बारे में बता रहे हैं| उनके समूह का नाम “सितारा”है इसमें 12 सदस्य हैं और सभी सदस्य मिलकर साप्ताहिक बैठक करती हैं| बैठक में गाँव की समस्या व समूह के सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की जाती है| यदि किसी के घर पर कोई समस्या है तो दूर करने का प्रयास करती हैं| गाँव में किसी के घर में दुखद कार्य होता है तो उनके घर पर कुछ पैसों की मदद करती हैं| समूह में सभी लोग पैसा जमा करती हैं और किसी सदस्य को जरूरत होने पर कम ब्याज पर पैसा देते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर बात कर जानकारी ले सकते हैं| संपर्क नंबर@782 8130134.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA INFORMATION SMUH SWA-SAHAYTA

« View Newer Reports

View Older Reports »